आम पर्यटकों के लिए खुला शंकराचार्य नगर

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

आम पर्यटकों के लिए खुला शंकराचार्य नगर

ऋषिकेश। भावातीत ध्यान योग के लिए विश्व विख्यात रहे शंकराचार्य नगर (84 कुटी) को आम पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। मंगलवार को वन मंत्री दिनेश अग्रवाल, परमार्थ के परमाध्यक्ष चिदानंद मुनि महाराज, विधायक विजय बड़थ्वाल, राजाजी टाइगर रिजर्व नीना ग्रेवाल ने 84 कुटी का नेचर ट्रेल के लिए लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि


ऋषिकेश। भावातीत ध्यान योग के लिए विश्व विख्यात रहे शंकराचार्य नगर (84 कुटी) को आम पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। मंगलवार को वन मंत्री दिनेश अग्रवाल, परमार्थ के परमाध्यक्ष चिदानंद मुनि महाराज, विधायक विजय बड़थ्वाल, राजाजी टाइगर रिजर्व नीना ग्रेवाल ने 84 कुटी का नेचर ट्रेल के लिए लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि 84 कुटी को खोलने का कदम एक बढ़ा और सुखद कदम है। इस प्रयास के बाद हम उत्तराखंड से अध्यात्म का सन्देश और बेहतर ढंग से देश और दुनिया में पहुंचा पाएंगे। शंकराचार्य नगर यानी 84 कुटी की स्थापना भावातीत ध्यान योग के प्रेणता महर्षि महेश योगी ने 60 के दशक में की थी। योग साधना के लिए यहां 84 गुम्बदनुमा कुटिया बनायीं गयी थी। वास्तुकला के बेजोड़ नमूने इस शंकराचार्य नगर को राजाजी पार्क बनने के बाद बंद कर दिया गया था।

80 के दशक में अमेरिका के मशहूर म्यूजिकल बैंड बीटल्स के चार सदस्य यहां पहुंचे थे। एक वर्ष तक यहाँ ठहरे बीटल्स ने कई मशहूर धुनें भी यहाँ रची थी। जिससे पुरे विश्व में तीर्थनगरी की ख्याति फैली थी और इसके बाद ही विदेशियों का रुख यहाँ बढ़ा था। तीन दशक तक बंद रहने के बाद अब 84 कुटी को फिर से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। अब भारतीय पर्यटक 250 रुपए और विदेशी पर्यटक 600 रुपए का शुल्क चूका कर 84 कुटी का दीदार कर सकते हा8न और यहाँ नेचर ट्रेल का लुत्फ़ उठा सकते हैं। इस अवसर पर भागीरथी वृत्त एसपी सुबुद्धि, नगर पंचायत अध्यक्ष सकुन्तला राजपूत, रेंजर गौहरि रेंज आरपी नौटियाल आदि उपस्थित थे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे