एजुकेशन हब बनेगा बाजपुर : CM रावत

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Udhamsinghnagar

एजुकेशन हब बनेगा बाजपुर : CM रावत

बुधवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज ऊधम सिंह नगर के बाजपुर में 42.33 करोड़ लागत की 14 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि बाजपुर में बन रहे नर्सिंग कॉलेज को जल्द ही बनाकर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि बाजपुर को एजुकेशन हब


एजुकेशन हब बनेगा बाजपुर : CM रावत

एजुकेशन हब बनेगा बाजपुर : CM रावतबुधवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज ऊधम सिंह नगर के बाजपुर में 42.33 करोड़ लागत की 14 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि  बाजपुर में बन रहे नर्सिंग कॉलेज को जल्द ही बनाकर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि बाजपुर को एजुकेशन हब के रूप में भी विकसित किया जाएगा। वहीं राजस्व व सहकारिता मंत्री यशपाल आर्य ने कहा बाजपुर क्षेत्र में 60 करोड़ की लागत से विद्युत के कार्य कराए गए हैं। साथ ही बाढ़ सुरक्षा के कार्यो में 180 करोड़ रूपया खर्च किया गया है। उन्होंने कहा बाजपुर में सोलर ऊर्जा चलित हैण्डपम्प लगाये जा रहे हैं, जिससे यहां की जनता को बेहतर पेयजल सुविधा मिल सकेगी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे