कुंजवाल ने किया दो दिवसीय अनसूया मेला का शुभारम्भ

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Chamoli

कुंजवाल ने किया दो दिवसीय अनसूया मेला का शुभारम्भ

पौराणिक, धार्मिक एवं आस्था का प्रतीक श्री अनसूया मेला का शुभारम्भ प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिह कुंजवाल ने किया। गुरूवार को दत्तात्रेय जयन्ती के पर्व पर बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिह कुजवाल ने दो दिवसीय अनसूया मेला का शुभारम्भ करते हुए जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति हमारी विरासत


पौराणिक, धार्मिक एवं आस्था का प्रतीक श्री अनसूया मेला का शुभारम्भ प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिह कुंजवाल ने किया। गुरूवार को दत्तात्रेय जयन्ती के पर्व पर बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिह कुजवाल ने दो दिवसीय अनसूया मेला का शुभारम्भ करते हुए जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति  हमारी विरासत है। इस विरासत को आगे वाली पीढी को कुशलपूर्वक सौपना है ताकि हमारी संस्कृति व विरासत युगो-युगो तक जीवित रहे। उन्होंने कहा कि हमारी देवभूमि की संस्कृति व धार्मिक स्थलो की अपनी एक अलग पहचान है इसलिए हमारी संस्कृति को देश दुनिया के लोग पसन्द करते है।

उन्होने माता अनसूया को प्रणाम करते हुए कहा माता के महात्म्य का प्रदेश विदेश में काफी महत्व है। कहा प्रदेश सरकार की कोशिश है कि दूरदराज में स्थित मन्दिर, धार्मिक, स्थलो तक पहुच मार्गो को सुगम बनाया जाय जहा अधिक से अधिक श्रद्धालु व पर्यटक धार्मिक एवं पर्यटक स्थलो के दर्शन कर सके। उन्होने कहा आने वाले समय में मेलो का स्वरूप निश्चित रूप से बढेगा, कठिनाईया कम होगी, यात्राऐ सुविधा सुलभ होगी। उन्होने कहा प्रदेश का विकास तेजी से हो रहा है उन्होने भराडीसैण में विधानसभा भवन के साथ अन्य भवनो के निर्माण कार्यो की प्रगति के बारे में कहा कि सबकी भावनाओ के अनुरूप निर्माण कार्य तेजी से हो रहे हैं कहा राज्य आन्दोलनकारियो का   त्याग व बलिदान खाली नही जायेगा। उन्होने कहा 2016 का बजट सत्र भराडीसैण नवनिर्मित भवनो में सम्पन्न कराया जायेगा। उन्होने सभी के सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा सही दिशा में राज्य की मनसा पूर्ण हो यह सबका कर्तव्य है कि राज्य की समस्या हल हो बेरोजगारो को रोजगार मिलें। उन्होने सही सोच विचार करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर माता अनसूया मन्दिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष द्वारा मा0 विधानसभा अध्यक्ष को मुख्यमंत्री के नाम 7 सूत्रीय मांग पत्र प्रस्तुत किया जिसमे अनसूया आश्रम में पर्यटन विभाग द्वारा महिला बरोहियो के लिए 10 पक्के स्नानागार का निर्माण एवं बाउलर की व्यवस्था, रूद्रनाथ जाने वाले मार्ग पर मेला मैदान में विश्राम स्थल का निर्माण, अत्री आश्रम जाने वाले मार्ग पर काण्डई  गधेरा पर पुल निर्माण, अनसूया गेट से अनसूया आश्रम तक पैदल मार्ग का पुर्नसर्वेक्षण कर माता वैष्णव देवी के पैटर्न पर मार्ग का पुर्ननिर्माण, अनसूया गैट से सगूड पुल तक मोटरमार्ग का निर्माण, आश्रम में स्थायी हैलीपैड का निर्माण, भारत सरकार के धर्मस्थ एवं संस्कृति मंत्रालय से प्रतिवर्ष मेले  के आयेाजन हेतु प्रदेश सरकार की ओर से 5 लाख का प्रस्ताव भेजने के सम्बन्ध में, सात सूत्री मांगे शामिल है।

इस अवसर पर विधायक बद्रीनाथ/बीस सूत्री कार्यक्रम उपाध्यक्ष ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपने सम्बोधन में माता अनसूया के पौराणिक एवं धार्मिक महत्व के बारे मे जानकारी देते हुए क्षेत्रीय जनता को आश्वस्त करते हुये कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए हर सम्भव प्रयासरत हैं। कहा कि निश्चित रूप से जनता कि मागो को पूर्ण किया जायेगा। इस अवसर पर मन्दिर समिति के अध्यक्ष बी0एस0झिक्वाण ने माता अनसूया के महात्म्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कमेटी अध्यक्ष द्वारा मा0 मुख्यअतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा उन्हे प्रतिक चिन्ह भेट किया। समिति के उपाध्यक्ष विनोद सिह रावत द्वारा विधायक बद्रीनाथ श्री भण्डारी का माल्यार्पण कर प्रतिक चिन्ह भेट किया। रा0इ0का0 बैरागना की छात्राओ द्वारा मुख्य अतिथि के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे