खुशी मनाइए | उत्तराखंड को मिला अपना ‘राज्य गीत’

  1. Home
  2. Dehradun

खुशी मनाइए | उत्तराखंड को मिला अपना ‘राज्य गीत’

उत्तराखंड राज्य गठन के 15 साल बाद आखिरकार प्रदेश को अपना राज्य गीत मिल ही गया। देहरादून में शनिवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्य गीत को लोकार्पित किया। इससे पहले हाल ही में कैबिनेट की बैठक में राज्य गीत को मंजूरी दी गई थी। राज्य गीत में उत्तराखण्ड की संस्कृति, इतिहास, भूगोल व उत्तराखंड


खुशी मनाइए | उत्तराखंड को मिला अपना ‘राज्य गीत’

खुशी मनाइए | उत्तराखंड को मिला अपना ‘राज्य गीत’उत्तराखंड राज्य गठन के 15 साल बाद आखिरकार प्रदेश को अपना राज्य गीत मिल ही गया। देहरादून में शनिवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्य गीत को लोकार्पित किया। इससे पहले हाल ही में कैबिनेट की बैठक में राज्य गीत को मंजूरी दी गई थी। राज्य गीत में उत्तराखण्ड की संस्कृति, इतिहास, भूगोल व उत्तराखंड की पहचान का समावेश किया गया है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लगभग 09 मिनट के गीत का संक्षिप्त रूप (2 से 3 मिनट) तैयार करने का आग्रह किया, ताकि औपचारिक समारोही में गीत की प्रस्तुति की जा सके। परंतु इससे गीत की मूल भावना प्रभावित न हो।

खुशी मनाइए | उत्तराखंड को मिला अपना ‘राज्य गीत’राज्य गीत की चयन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बटोही ने बताया कि समिति को 203 प्रविष्टियां प्राप्त हुई थी। क्रमबद्ध तरीके से इनकी छंटनी करते हुए समिति ने हेमन्त बिष्ट के गीत पर सर्वसम्मति से सहमति दी। इसमें स्थानीयता एवं संस्कृति को महत्व दिया गया है। एक-एक पैरा गढ़वाली व कुमांऊनी में है। राज्य गीत को संगीत देने हेतु तीन प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं, जिसमें नरेंद्र सिंह नेगी की प्रस्तुति को उपयुक्त पाया गया। राज्य गीत को संगीत व स्वर देने वाले नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री रावत की अपेक्षानुसार राज्य गीत का संक्षिप्त रूप सम्भवतः इस माह के अंत तक तैयार कर लिया जाएगा।

खुशी मनाइए | उत्तराखंड को मिला अपना ‘राज्य गीत’इस मौके पर मुख्यमंत्री रावत ने राज्य गीत चयन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बटोही, समिति के सदस्यों, गीतकार हेमंत बिष्ट, नरेंद्र सिंह नेगी को सम्मानित भी किया। समारोह में राज्य गीत की चयन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बटोही, समिति के अन्य सदस्यों, राज्यगीत के गीतकार हेमन्त बिष्ट, गीत को संगीत व स्वर देने वाले नरेन्द्र सिंह नेगी व अनुराधा सरस मौजूद थे।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे