गलतफहमी में जी रहे हैं CM हरीश रावत : भाजपा

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pauri-Garhwal

गलतफहमी में जी रहे हैं CM हरीश रावत : भाजपा

चुनावी मौसम में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर जमकर निशाना साधा। पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मेलों में जनता की भीड़ जुटने से मुख्यमंत्री हरीश रावत को गतलफहमी में नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री रावत कांग्रेस अधिवेशन या कार्यक्रम में भीड़ जुटा लें तब


चुनावी मौसम में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर जमकर निशाना साधा। पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मेलों में जनता की भीड़ जुटने से मुख्यमंत्री हरीश रावत को गतलफहमी में नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री रावत कांग्रेस अधिवेशन या कार्यक्रम में भीड़ जुटा लें तब माना जाएगा कि जनता उनके साथ है। राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद पर उनकी दावेदारी के सवाल पर तीरथ सिंह रावत ने कहा कि इसका फैसला पार्टी की शीर्ष नेतृत्व करेगा और नेतृत्व के फैसले का वह पालन करेंगे। तीरथ सिंह रावत ने 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि भाजपा एकजुटता के साथ आगे बढ़ेगी और वर्ष 2017 में राज्य में अपनी सरकार बनाएगी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे