झूठ बोलने की मशीन हैं भाजपा नेता: सुरेन्द्र कुमार

  1. Home
  2. Uttarakhand

झूठ बोलने की मशीन हैं भाजपा नेता: सुरेन्द्र कुमार

मुख्यमंत्री के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने भाजपा नेताओं पर जमकर निशाना साधा है। देहरादून में मीडिया से बात करते हुए सुर्नद्र कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता झूठ बोलने वाली चलती फिरती मशीन हैं। कुमार ने कहा मैं भाजपा को 2017 में भी विपक्ष में ही रहने की शुभकामनाएं देता हूं।

उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट द्वारा घोषित प्रदेश कार्यकारिणी पर बोलते हुए कुमार ने कहा कि अजय भट्ट ने अपनी टीम में उन लागों को तरजीह दी है, जो भाजपा मुख्यालय में शराब सिंडकेट से आए धन की चोरी में संलिप्त रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सब भाजपा मुख्यालय चोरी की जांच रिपोर्ट में इंगित किया गया था।

सीएम के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने भाजपा अध्यक्ष के पास उत्तराखंड सरकार को कोसने के अलावा कोई और काम नहीं है बेहतर होता कि वे घाना में फंसे उत्तराखंड के रजनीश बडत्वाल, जापान में फंसे विजय सिंह सहित पांच युवकों की सकुशल वापसी के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तक उनकी बात पहुंचाते ताकि विदेश में फंसे उत्तराखंड के युवा सकुशल देश लौट सकें। प्रदेश में सूखे के मुद्दे पर भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने तो राज्य के सुखाग्रस्त क्षेत्रों का शीघ्र सर्वे करने के आदेश दे दिए हैं, लेकिन सूखे के लिये केन्द्र से धन आने का भाजपा नेता झूठा दावा कर रहे हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे