भारत पर भी है जीका वायरस का खतरा

  1. Home
  2. Country

भारत पर भी है जीका वायरस का खतरा

जिनेवा: ब्राजील सहित कई अमेरिकी देशों में फैला जीका वायरस से भारत को भी खतरा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत सहित उन सभी देशों को एक चेतावनी जारी की है, जहां ऐडीज मच्छरों के वाहक पाए जाते हैं। ऐडीज ऐगिपटाए मच्छर जीका वायरस को जन्म देते हैं, जो डेंगू और चिकुनगुनिया भी फैलाता


भारत पर भी है जीका वायरस का खतरा

भारत पर भी है जीका वायरस का खतराजिनेवा: ब्राजील सहित कई अमेरिकी देशों में फैला जीका वायरस से भारत को भी खतरा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत सहित उन सभी देशों को एक चेतावनी जारी की है, जहां ऐडीज मच्छरों के वाहक पाए जाते हैं। ऐडीज ऐगिपटाए मच्छर जीका वायरस को जन्म देते हैं, जो डेंगू और चिकुनगुनिया भी फैलाता है। दोनों ही बीमारियां भारत जैसे उष्णकटिबंधीय देशों के लिए बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्याएं हैं। साथ ही  संगठन ने आगाह किया कि जीका वायरस ‘भयानक तरीके से’ अमेरिकी देशों में फैल रहा है और 40 लाख तक लोगों को संक्रमित कर सकता है। जीका का प्रकोप पिछले साल ब्राजील से शुरू हुआ और 24 अमेरिकी देशों में फैल चुका है। जीका जन्म दोष और माइक्रोसेफली जैसी मस्तिष्क संबंधी विकारों के लिए जिम्मेदार है। माइक्रोसेफली के कारण बच्चे असामान्य रूप से छोटे सिर के साथ पैदा होते हैं।  इसी बीच डब्ल्यूएचओ प्रमुख मार्गेट चान ने कहा कि जन्म दोष में तेजी से बढ़ोतरी के लिए जिम्मेदार कहा जा रहा ‘जीका’ वायरस भयावह ढंग से फैल रहा है। मार्गेट ने कहा, ‘जीका अब भयावह ढंग से फैल रहा है। अलार्म का स्तर बहुत अधिक है।’

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे