महिला स्वयं सहायता समूहों को दस-दस हजार का बोनस : हरीश रावत

  1. Home
  2. Uttarakhand

महिला स्वयं सहायता समूहों को दस-दस हजार का बोनस : हरीश रावत

देहरादून : बुधवार को सामुदायिक भवन अठूरवाला, डोईवाला में स्वयं सहायता समूहों द्वारा आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों को दस-दस हजार रूपये बोनस दिया जाएगा। उन्होंने समूह की महिलाओं को और अधिक मजबूती से


महिला स्वयं सहायता समूहों को दस-दस हजार का बोनस : हरीश रावत

महिला स्वयं सहायता समूहों को दस-दस हजार का बोनस : हरीश रावतदेहरादून : बुधवार को सामुदायिक भवन अठूरवाला, डोईवाला में स्वयं सहायता समूहों द्वारा आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों को दस-दस हजार रूपये बोनस दिया जाएगा। उन्होंने समूह की महिलाओं को और अधिक मजबूती से कार्य करने को कहा।

महिला स्वयं सहायता समूहों को दस-दस हजार का बोनस : हरीश रावतमुख्यमंत्री रावत ने कहा कि राज्य के विकास में भी स्वयं सहायता समूह अपना अहम योगदान निभा रहे है। उन्होंने कहा कि डोईवाला क्षेत्र में 171 महिला स्वयं सहायता समूह है। जिनमें से 28 महिला स्वयं सहायता समूहों ने अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है। शेष महिला स्वयं सहायता समूह विकास की ओर तत्पर हैं। जिन्हें राज्य सरकार द्वारा बैंकों से जोड़कर उन्हें अपने कार्यों में प्रगति करने के लिए मजबूती प्रदान करेगा।

महिला स्वयं सहायता समूहों को दस-दस हजार का बोनस : हरीश रावतइस अवसर पर मुख्यमंत्री रावत ने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों की खाली पड़ी बंजर भूमि को महिला स्वयं सहायता समूहों को लीज पर दें। साथ ही भूमि को उपजाऊ बनाने में हुई व्यय का 90 प्रतिशत राज्य सरकार द्वारा सहायता के रूप में दिया जायेगा। जबकि 10 प्रतिशत स्वयं सहायता समूह अपने स्तर से व्यय करेगा।

इस अवसर पर विधायक हीरा सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख बीना बहुगुणा सहित महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्य सहित अन्य गणमान्य लेाग उपस्थित थे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे