महिला स्वयं सहायता समूहों को देना होगा बढ़ावा, तभी सुधरेगी अर्थव्यवस्था : हरीश रावत

  1. Home
  2. Uttarakhand

महिला स्वयं सहायता समूहों को देना होगा बढ़ावा, तभी सुधरेगी अर्थव्यवस्था : हरीश रावत

देहरादून : गुरूवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राजपुर रोड़ स्थित हिमाद्री एम्पोरियम का अवलोकन किया और वहां महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों से बातचीत की। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि उत्तराखंड में शिल्प व हैंडीक्राफ्ट के क्षेत्र में काफी सम्भावनाएं हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार लाना है तो महिला स्वयं सहायता समूहों को


महिला स्वयं सहायता समूहों को देना होगा बढ़ावा, तभी सुधरेगी अर्थव्यवस्था : हरीश रावत

महिला स्वयं सहायता समूहों को देना होगा बढ़ावा, तभी सुधरेगी अर्थव्यवस्था : हरीश रावतदेहरादून : गुरूवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राजपुर रोड़ स्थित हिमाद्री एम्पोरियम का अवलोकन किया और वहां महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों से बातचीत की। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि उत्तराखंड में शिल्प व हैंडीक्राफ्ट के क्षेत्र में काफी सम्भावनाएं हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार लाना है तो महिला स्वयं सहायता समूहों को आगे बढ़ाना होगा। हमारे प्रदेश के उत्पादों को राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलानी होगी। महिला स्वयं सहायता समूहों की ट्रेनिंग व इनके द्वारा निर्मित उत्पादों को मार्केट उपलब्ध करवाने को प्राथमिकता देनी होगी। सरकार द्वारा इस ओर विशेष प्रयास किए भी गए हैं। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री हरीशचंद्र दुर्गापाल, अपर निदेशक एससी नौटियालसहित अन्य उपस्थित थे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे