योग गुरु बाबा रामदेव के गुरु आचार्य बलदेव का निधन

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

योग गुरु बाबा रामदेव के गुरु आचार्य बलदेव का निधन

रोहतक। योग गुरु बाबा रामदेव के गुरु आचार्य बलदेव का गुरुवार को निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे और आर्य समाज से जुड़े हुए थे। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए रोहतक के दयानंद मठ में रखा जाएगा। कल दोपहर 12 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा। आचार्य बलदेव दयानंद मठ में


योग गुरु बाबा रामदेव के गुरु आचार्य बलदेव का निधन

योग गुरु बाबा रामदेव के गुरु आचार्य बलदेव का निधनरोहतक। योग गुरु बाबा रामदेव के गुरु आचार्य बलदेव का गुरुवार को निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे और आर्य समाज से जुड़े हुए थे। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए रोहतक के दयानंद मठ में रखा जाएगा। कल दोपहर 12 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा। आचार्य बलदेव दयानंद मठ में सैर करते हुए गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें रोहतक पीजीआई ले जाया गया। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। बाद में उनके पार्थिव शरीर को दयानंद मठ लाया गया। आचार्य बलदेव आर्य समाज से जुड़े रहे। वे आर्य समाज की सर्वोच्च संस्था सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष रहे। – योग गुरु बाबा रामदेव को भी आचार्य बलदेव ने ही शिक्षा-दीक्षा दी थी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे