सलाम | ये हैं सियाचीन में शहीद होने वाले जंबाज

  1. Home
  2. Country

सलाम | ये हैं सियाचीन में शहीद होने वाले जंबाज

3 फरवरी 16 को सियाचिन में हुए हिमस्खलन वाले स्थान पर अतिरिक्त विशेष उपकरणों और टीमों की तैनाती के साथ अभियान जारी है। गौरतलब है कि लद्दाख क्षेत्र में शुक्रवार को उत्तरी ग्लेशियर सेक्टर में 19,600 फुट पर स्थित एक सैन्य चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गयी थी। हिमस्खलन में एक जेसीओ और नौ


सलाम | ये हैं सियाचीन में शहीद होने वाले जंबाज

सलाम | ये हैं सियाचीन में शहीद होने वाले जंबाज3 फरवरी 16 को सियाचिन में हुए हिमस्खलन वाले स्थान पर अतिरिक्त विशेष उपकरणों और टीमों की तैनाती के साथ अभियान जारी है। गौरतलब है कि लद्दाख क्षेत्र में शुक्रवार को उत्तरी ग्लेशियर सेक्टर में 19,600 फुट पर स्थित एक सैन्य चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गयी थी। हिमस्खलन में एक जेसीओ और नौ जवान फंस गये थे। लापता कर्मी चौकी पर तैनात मद्रास बटालियन के हैं। उत्तरी कमान के सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डी.एस. हुड्डा ने एक संदेश में कहा, ‘यह दुखद हादसा है और हम उन सैनिकों को सलाम करते हैं जिन्होंने सभी चुनौतियों को झेलते हुए हमारी सीमाओं की रक्षा की और ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया।’

हिमस्खलन के दौरान शहीद हुए हुए दस जाबांज ये थे:

  • सूबेदार नागेश टीटी, निवासी गांव- तेजूर, जिला- हसन, कर्नाटक।
  • हवलदार इलुमलाई एम, निवासी गांव- दुक्कम पराई, जिला- वेल्लोर, तमिलनाडु।
  • लांस हवलदार एस कुमार, निवासी गांव- कुमानन थोजु, जिला- टेनी, तमिलनाडु।
  • लांस नायक सुधीश बी, निवासी गांव- मोरोईथुरूथ, जिला- कोल्लम, केरल।
  • लांस नायक हनुमानथप्पा कोप्पड, निवासी गांव- बेतादुर, जिला- धारवाड़, कर्नाटक।
  • सिपाही महेश पी.एन., निवासी गांव- एचडी कोते, जिला- मैसूर, कर्नाटक।
  • सिपाही गणेशन जी, निवासी गांव- चोक्काथेवन पट्टी, जिला-मदुरै, तमिलनाडु।
  • सिपाही राम मूर्ति, निवासी गांव- गुडीसतना पल्ली, जिला- कृष्णा गिरि, तमिलनाडु।
  • सिपाही मुश्ताक अहमद एस, निवासी गांव-परनापल्ले, जिला-कुरनूल, आंध्र प्रदेश।
  • सिपाही नर्सिंग सहायक सूर्यवंशी एसवी, निवासी गांव- मसकरवाड़ी, जिला-सतारा, महाराष्ट्र

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे