त्यूणी के चात्रागढ़ में दर्दनाक हादसा, चट्टान खिसकने से 10 की मौत, 6 घायल

  1. Home
  2. Dehradun

त्यूणी के चात्रागढ़ में दर्दनाक हादसा, चट्टान खिसकने से 10 की मौत, 6 घायल

उत्तराखंड में त्यूणी के चात्रागढ़ में देर रात हुए एक दर्दनाक हादसे में 10 नेपाली मजदूरों की मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार देर रात करीब डेढ़ बजे सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूर आंधी-तूफान से बचने के लिए पास ही स्थिक एक बड़ी चट्टान के


File Picture

उत्तराखंड में त्यूणी के चात्रागढ़ में देर रात हुए एक दर्दनाक हादसे में 10 नेपाली मजदूरों की मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार देर रात करीब डेढ़ बजे सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूर आंधी-तूफान से बचने के लिए पास ही स्थिक एक बड़ी चट्टान के पीछे छिप गए थे। लेकिन अचानक एक बड़ा चीड़ का पेड़ उस चट्टान पर आ गिरा, जिसके पीछे सभी मजदूर छिपे थे। पेड़ के गिरने से चट्टान अपनी जगह से खिसक गई और नीचे खड़े मजदूरों के ऊपर आ गिरी। फिलहाल चट्टान के नीचे दबे सभी मजदूरों के शवों को निकाल लिया गया है और घायल मजदूरों का अस्पताल में ईलाज चल रहा है।

मुआवजे के ऐलान | वहीं राज्य सरकार ने इस दर्दनाक हादसे में मारे गए मजदूरों के परिनजनों को 4-4 लाख रूपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे