यहां तैयार हो रही फांसी की 10 रस्सियां , लटकाए जाएंगे निर्भया कांड के दरिंदे

  1. Home
  2. Country

यहां तैयार हो रही फांसी की 10 रस्सियां , लटकाए जाएंगे निर्भया कांड के दरिंदे

नई दिल्ली(उत्तराखंड पोस्ट) निर्भया कांड के दोषियों को फांसी देने के लिए बिहार के बक्सर जेल में विशेष रस्सियां तैयार की जा रहीं हैं।फांसी की रस्सी जिसे मनीला रोप भी कहा जाता है। राष्ट्पति का आदेश आने के 14 दिनों के बाद दोषियों को फांसी पर लटकाया जा सकता है। बक्सर जेल के सुप्रिटेंडेंट विजय


यहां तैयार हो रही फांसी की 10 रस्सियां , लटकाए जाएंगे निर्भया कांड के दरिंदे

 नई दिल्ली(उत्तराखंड पोस्ट) निर्भया कांड के दोषियों को फांसी देने के लिए बिहार के बक्‍सर जेल में विशेष रस्सियां तैयार की जा रहीं हैं।फांसी की रस्सी जिसे मनीला रोप भी कहा जाता है। राष्ट्पति का आदेश आने के 14 दिनों के बाद दोषियों को फांसी पर लटकाया जा सकता है।

बक्सर जेल के सुप्रिटेंडेंट विजय कुमार अरोड़ा ने कहा कि उनके सीनियर ने मनीला रोप तैयार करने को कहा है। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें नहीं मालूम कि यह किसके लिए है। माना जा रहा है कि यह रस्सी निर्भया कांड के दोषियों को ही फांसी देने के लिए तैयार की जा रही है।यहां तैयार हो रही फांसी की 10 रस्सियां , लटकाए जाएंगे निर्भया कांड के दरिंदे

फिलहाल 10 रस्सी बनाने का ऑर्डर समय पर पूरा करने के लिए बक्सर जेल प्रशासन तत्परता से लगा हुआ है। एक रस्सी बनाने में कम से कम दो दिन का वक्त लगता है देश में केवल बक्सर जेल में ही फांसी देने वाली खास रस्सी तैयार होती है। यहीं बनी रस्सी से आतंकी कसाब व अफजल गुरु को भी फांसी पर लटकाया गया था।क्योंकि यहां के कुछ सजायाफ्ता कैदी इस रस्सी को बनाने में एक्सपर्ट हैं।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost     

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे