कोरोना | 20 करोड़ महिलाओं के खाते में पैसे डाल रही सरकार, जानें कैसे मिलेगी रकम

  1. Home
  2. Country

कोरोना | 20 करोड़ महिलाओं के खाते में पैसे डाल रही सरकार, जानें कैसे मिलेगी रकम

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना संकट के बीच 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा के बाद मोदी सरकार अपनी घोषणा के तहत गरीब महिलाओं के जनधन खाते में करीब 20 करोड़ ट्रांसफर कर रही है। सरकार हर महिला के बैंक खाते में हर महीने 500 रुपये डालेगी, यह मदद की रकम तीन महीने तक दी जाएगी।दरअसल


कोरोना | 20 करोड़ महिलाओं के खाते में पैसे डाल रही सरकार, जानें कैसे मिलेगी रकम

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना संकट के बीच 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा के बाद मोदी सरकार अपनी घोषणा के तहत गरीब महिलाओं के जनधन खाते में करीब 20 करोड़ ट्रांसफर कर रही है। सरकार हर महिला के बैंक खाते में हर महीने 500 रुपये डालेगी, यह मदद की रकम तीन महीने तक दी जाएगी।दरअसल पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत  1.70 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान किया गया।

हालांकि, खाताधारकों के अकाउंट में पैसे उनके अकाउंट नंबर के आखिरी अंक के अनुसार अलग-अलग दिन डाले जाएंगे, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो।जिन जनधन खातों की आखिरी डिजिट 0 या 1 है, उन्हें उनके खाते में 3 अप्रैल को पैसा आ चुका है।

कोरोना | 20 करोड़ महिलाओं के खाते में पैसे डाल रही सरकार, जानें कैसे मिलेगी रकम
Representative Image
  • जिन जनधन खातों की आखिरी डिजिट 2 या 3 है खाताधारकों उनके खाते में 4 अप्रैल को राशि डाली गई है।
  • जिन जनधन खातों की आखिरी डिजिट 4 या 5 है, , उनके खातों में 7 अप्रैल को पैसा डाल दिया जाएगा।
  • इसके अलावा जिन जनधन खातों की आखिरी डिजिट 6 या 7 है उनके खाते में 8 अप्रैल को पैसा डाल दिया जाएगा।
  • जिन जनधन खातों की आखिरी डिजिट 8 या 9 है, उनके खाते में 9 अप्रैल को पैसा डाल दिया जाएगा।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost           

 

 

 

 

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे