बारिश ने मचाई तबाही, अब तक 15 की मौत, कई लापता

  1. Home
  2. Country

बारिश ने मचाई तबाही, अब तक 15 की मौत, कई लापता

मौसम ने उत्तराखंड में एक दर्जन से अधिक लोगों की जान ले ली है। जबकि कई लोग अब भी लापता हैं। मुख्यमंत्री हरीश रावत की मानें तो भारी बारिश और भूस्खलन से 15 लोगों की मौत हुई है। बारिश से प्रभावित इलाकों में अब भी राहत और बचाव कार्य जारी है। राहत और बचाव कार्य


मौसम ने उत्तराखंड में एक दर्जन से अधिक लोगों की जान ले ली है। जबकि कई लोग अब भी लापता हैं। मुख्यमंत्री हरीश रावत की मानें तो भारी बारिश और भूस्खलन से 15 लोगों की मौत हुई है। बारिश से प्रभावित इलाकों में अब भी राहत और बचाव कार्य जारी है। राहत और बचाव कार्य में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों के साथ साथ आईटीबीपी और एसएसबी के जवानों को भी लगाया गया है। सबसे खराब हालात चमोली और पिथौरागढ़ में हैं। यहां गांव के गांव मलबे में दब गए हैं। कई स्थानों पर अब भी लापता लोगों की संख्या का सही पता नहीं चल पाया है। पिथौरागढ़ के बस्तड़ी में शुक्रवार देर रात तक सेना और अर्धसैनिक बलों द्वारा चलाए गए रेस्क्यू में आठ लोगों के शव निकाले गए थे। शनिवार सुबह फिर रेस्क्यू शुरू किया गया। हालिया सूचना मिलने तक शनिवार को छह और लोगों के शव मलबे से निकाले गए हैं। वहीं चमोली में बादल फटने से तीन लोगों के शव बरामद हुए हैं जबकि छह लोग लापता बताए जा रहे हैं।

हालात की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंडलायुक्तों को प्रभावित इलाकों में ही कैंप करने के निर्देश दिए हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए हेलिकॉप्टरों को भी लगाया गया है लेकिन मौसम की खराबी की वजह से हेलिकॉप्टरों को उड़ान भरने में दिक्कत हो रही है।

वहीं मौसम के खराब होने की वजह से चार धाम यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बदरीनाथ यात्रा मार्ग सड़क पर मलबा आने से पूरी तरह बंद हो गया जिसे फिर से खोलने की कोशिश जारी है। वहीं केदारनाथ के साथ साथ गंगोत्री और यमुनोत्री के लिए निकले यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर प्रशासन ने यात्रियों को रोक कर होटलों में सुरक्षित पहुंचाया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे