अच्छी खबर | 11 राज्‍यों में 13 नए केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण को कैबिनेट की मंजूरी, जानें पूरी खबर

  1. Home
  2. Good News

अच्छी खबर | 11 राज्‍यों में 13 नए केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण को कैबिनेट की मंजूरी, जानें पूरी खबर

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अगले तीन साल में देश में 13 नए केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण को मंजूरी दे दी है और इसके लिए मंत्रिमंडल ने 3,600 करोड़ रुपये भी मंजूर किए हैं। बता दें कि बिहार, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान और तमिलनाडु में एक-एक और


नई दिल्ली  (उत्तराखंड पोस्ट) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अगले तीन साल में देश में 13 नए केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण को मंजूरी दे दी है और इसके लिए मंत्रिमंडल ने 3,600 करोड़ रुपये भी मंजूर किए हैं।

बता दें कि बिहार, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान और तमिलनाडु में एक-एक और जम्म-कश्मीर में दो केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना होगी। नए केंद्रीय विश्वविद्यालयों की स्थापना केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम, 2009 के तहत होगी।

पीयूष गोयल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि 13 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के आवर्ती लागत और परिसरों के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे के निर्माण पर खर्च के लिए कैबिनेट ने 3,639.32 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। यह कार्य 36 महीने में पूरा होगा।

उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने इन केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए पहले से मंजूर 3,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त 1,474.65 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इससे ज्यादा संख्या में लोग उच्च शिक्षा हासिल कर सकेंगे और शैक्षणिक सुविधाओं में क्षेत्रीय असंतुलन भी कम होगा।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे