खुशखबरी | IPL में चमक बिखेरेंगे उत्तराखंड के ये 14 क्रिकेटर ! ये खिलाड़ी हुए पंजीकृत

  1. Home
  2. Dehradun

खुशखबरी | IPL में चमक बिखेरेंगे उत्तराखंड के ये 14 क्रिकेटर ! ये खिलाड़ी हुए पंजीकृत

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, पूरे विश्व में प्रसिद्ध IPL के अगले सत्र में उत्तराखंड के रणजी टीम के कप्तान समेत 14 क्रिकेटरों के नाम भेजे गए हैं। ऐसा पहली बार होगा कि उत्तराखंड के नाम से भी खिलाड़ी आईपीएल में खेलेंगे। बता दें कि चार नवंबर को आईपीएल के


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, पूरे विश्व में प्रसिद्ध IPL के अगले सत्र में उत्तराखंड के रणजी टीम के कप्तान समेत 14 क्रिकेटरों के नाम भेजे गए हैं।

ऐसा पहली बार होगा कि उत्तराखंड के नाम से भी खिलाड़ी आईपीएल में खेलेंगे। बता दें कि चार नवंबर को आईपीएल के पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि थी। इसके लिए इस बार उत्तराखंड से 14 क्रिकेटरों का पंजीकरण कराया गया है। इनमें कुछ खिलाड़ी अंडर 19 और कुछ अंडर 23 टीम के शामिल किए गए हैं। राज्य उत्तराखंड संचालन समिति ने ये सभी 14 नाम बीसीसीआई को भेजे हैं। इसके बाद ये सभी खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के आधार पर खुद को पंजीकृत कराएंगे।

ये खिलाड़ी हुए पंजीकृत-

इन खिलाड़ियों में कप्तान रजत भाटिया, पियूष जोशी, कार्तिक जोशी, वैभव भट्ट, दीपक भटोला, करणवीर कौशल, आर्य सेठी, मलालम रंगराजन, गिरीश रतूड़ी, अविरल तिवारी मुख्यत: पंजीकृत हुए हैं।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे