उत्तराखंड के 1400 प्रवासियों को लेकर अहमदाबाद से लालकुआं पहुंची ट्रेन

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Almora

उत्तराखंड के 1400 प्रवासियों को लेकर अहमदाबाद से लालकुआं पहुंची ट्रेन

लालकुआं (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखण्ड सरकार के विशेष प्रयासों से कुमांऊ मंडल के कोविड-19 लॉकडाउन के कारण फंसे लगभग 1400 यात्रियों को अहमदाबाद, गुजरात से लेकर एक विशेष ट्रेन रविवार को सांय 7:45 बजे लालकुआं पहुंची। ट्रेन पहुंचने पर नैनीताल के जिलाधिकारी सविन बसंल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार तथा


उत्तराखंड के 1400 प्रवासियों को लेकर अहमदाबाद से लालकुआं पहुंची ट्रेन

लालकुआं (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखण्ड सरकार के विशेष प्रयासों से कुमांऊ मंडल के  कोविड-19 लॉकडाउन के कारण फंसे लगभग 1400 यात्रियों को अहमदाबाद, गुजरात से लेकर एक विशेष ट्रेन रविवार को सांय 7:45 बजे लालकुआं पहुंची। ट्रेन पहुंचने पर नैनीताल के जिलाधिकारी सविन बसंल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने उत्तराखण्ड प्रवासियों का स्वागत किया।

अपने घर वापसी होने पर आने वाले यात्रियों के चेहरे पर आत्मसंतोष देखा गया कई यात्रियों की आंखों में खुशी भी देखी गई।

अहमदाबाद से विशेष ट्रेन द्वारा लगभग 1400 यात्रियों जिसमे से अल्मोड़ा जनपद के 128, नैनीताल के 24, बागेश्वर के 226, उधमसिंह नगर के 44, पिथौरागढ के 774, चम्पावत के 194, चमोली के 01, देहरादून के 02 व पौड़ी गढवाल जनपद के 07 यात्रियों को सकुशल लेकर रेलवे स्टेशन लालकुआं पहुंची।

उत्तराखंड के 1400 प्रवासियों को लेकर अहमदाबाद से लालकुआं पहुंची ट्रेन

आने वाले यात्रियों को कुमाऊ मण्डल के विभिन्न जनपदों में बसों के माध्यम से भेजे जाने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित कि गई।

जिलाधिकारी बंसल ने कहा कि यात्रियों को उनके जनपदो में भेजने हेतु परिवहन निगम की 52 छोटी तथा बड़ी बसे लगाई गई हैँ।

जिलाधिकारी बंसल के नेतृत्व में चम्पावत, पिथौरागढ तथा जनपद उधमसिह नगर के यात्रियो को लालकुआ से सीधे राधा स्वामी सतसंग घर रूद्रपुर को भेजा गया जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण होगा।

जिला प्रशासन उधमसिह नगर द्वारा इन तीन जनपदो के यात्रियो को सम्बन्धित भेजने की व्यवस्था की जायेगी जबकि जनपद नैनीताल जनपद के यात्रियो को उनकी स्कैनिग एवं स्वास्थ्य परीक्षण करने के उपरान्त घरों को भेजा गया, जहां पर वे कोरेन्टीन होगे।

जनपद अल्मोडा, बागेश्वर देहरादून, चमोली  तथा पौडी के यात्रियो को रात को हल्द्वानी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार मे रोका जायेगा तथा सोमवार की सुबह बसों के द्वारा इनके गंतव्य को भेजा जाएगा।

देहरादून चमोली पौड़ी तीनों जनपदों के यात्रियो को जिला प्रशासन हरिद्वार के पास भेज दिया जायेगा। यात्रियों हेतु जिला प्रशासन व भाजपा प्रतिनिधियों द्वारा स्नैक्स, बिस्कुट चिप्स, छांछ, पेयजल आदि कीद कर  व्यवस्था स्टेशन पर वितरित की गई।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे