इथोपिया में बोइंग 737 विमान क्रैश, प्लेन में सवार सभी 157 लोगों की मौत

  1. Home
  2. Country

इथोपिया में बोइंग 737 विमान क्रैश, प्लेन में सवार सभी 157 लोगों की मौत

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) इथोपियन एयरलाइंस का विमान बोइंग 737 क्रैश हो गया। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह इथोपियन एयरलाइंस का विमान बोइंग 737 विमान केन्या की राजधानी नैरोबी जा रहा था और इसमें कुल 149 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे। रॉयटर्स के मुताबिक इस हादसे में किसी के भी बचने की संभावना


इथोपिया में बोइंग 737 विमान क्रैश, प्लेन में सवार सभी 157 लोगों की मौत

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) इथोपियन एयरलाइंस का विमान बोइंग 737 क्रैश हो गया। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह इथोपियन एयरलाइंस का विमान बोइंग 737  विमान केन्या की राजधानी नैरोबी जा रहा था और इसमें कुल 149 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे।

रॉयटर्स के मुताबिक इस हादसे में किसी के भी बचने की संभावना नहीं है। विमान में सवार सभी 157 लोगों की मौत हो गई है।

बोले इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ते ही कंट्रोल रूम से उसका संपर्क टूट गया। एयरलाइंस ने अपने एक बयान में यह बात बताई। बयान के मुताबिक, ‘फिलहाल तलाशी अभियान जारी है और अब तक किसी के जिंदा बचे होने या हताहतों के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है।

इथोपिया में बोइंग 737 विमान क्रैश, प्लेन में सवार सभी 157 लोगों की मौत

एयरलाइन ने कहा कि ‘इथोपियन एयरलाइंस के स्टाफ घटनास्थल पर भेजे जाएंगे और इमरजेंसी सेवाएं शुरू करने के लिए जो कुछ संभव होगा, वैसा किया जाएगा। फ्लाइट में जो लोग सवार हैं उनके दोस्तों और परिजनों को सूचना देने के लिए जल्द ही इन्फॉरमेशन सेंटर शुरू किया जाएगा।

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे