रूस में बड़ा आतंकी हमला ! 18 लोगों की मौत, कई घायल

  1. Home
  2. Country

रूस में बड़ा आतंकी हमला ! 18 लोगों की मौत, कई घायल

क्रीमिया (रूस) (उत्तराखंड पोस्ट) रूस में एक बड़ा धमाका हो गया है। क्रीमिया स्थित टेक्निकल कॉलेज में हुए इस धमाके में 18 लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद से इलाके में अफरातफरी मच गई है। इस घटना में करीब 50 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में छात्र व कॉलेज स्टाफ शामिल है।


क्रीमिया (रूस) (उत्तराखंड पोस्ट)  रूस में एक बड़ा धमाका हो गया है। क्रीमिया स्थित टेक्निकल कॉलेज में हुए इस धमाके में 18 लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद से इलाके में अफरातफरी मच गई है। इस घटना में करीब 50 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में छात्र व कॉलेज स्टाफ शामिल है। मामले में आतंकियों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुतबिक लोगों ने कॉलेज में गोलीबारी की है।

खबर के मुताबिक पूर्वी क्रीमिया के केर्च शहर में स्थित कॉलेज में अज्ञात विस्फोटक डिवाइस से ब्लास्ट किया गया है। इस विस्फोट के लिए गैस का इस्तेमाल किया गया। विस्फोटक डिवाइस देसी तरीकों से बना था। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने इस मामले को आतंकी हमले से जुड़ा होने की आशंका जताई है।

क्रीमिया कॉलेज के डायरेक्टर ओल्गा ग्रेब्निकोवा ने बताया कि हथियारों से लैस एक व्यक्ति कॉलेज में घुसा था। शख्स ने कैफेटेरिया में विस्फोटक रखा और बाहर जाकर फायरिंग करने लगा। वहीं एक व्यक्ति राइफल से लोगों को गोली मार रहा था। थोड़ी देर बाद लाशे ही लाशे पड़ी थीं और जमीन खून से लाल हो गई थी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे