औली | शाही शादी के बाद अब तक निकला 188 क्विंटल कूड़ा, निस्तारण के लिए गुप्ता बंधुओं ने जमा कराए इतने पैसे

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Chamoli

औली | शाही शादी के बाद अब तक निकला 188 क्विंटल कूड़ा, निस्तारण के लिए गुप्ता बंधुओं ने जमा कराए इतने पैसे

औली (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के औली में 200 करोड़ की शाही शादी के बाद अभ वहां पर कूड़ा निस्तारण का काम शुरु हो गया है। 13 जून से अभी तक औली से 188 क्विंटल कूड़े का निस्तारण किया जा चुका है। जोशीमठ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एसपी नौटियाल ने बताया कि कूड़ा निस्तारण के


औली | शाही शादी के बाद अब तक निकला 188 क्विंटल कूड़ा, निस्तारण के लिए गुप्ता बंधुओं ने जमा कराए इतने पैसे

औली (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के औली में 200 करोड़ की शाही शादी के बाद अभ वहां पर कूड़ा निस्तारण का काम शुरु हो गया है। 13 जून से अभी तक औली से 188 क्विंटल कूड़े का निस्तारण किया जा चुका है।

जोशीमठ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एसपी नौटियाल ने बताया कि कूड़ा निस्तारण के लिए दस कर्मचारियों को लगाया गया है। औली से कूड़ा हटाने के लिए गुप्ता बंधुओं की ओर से पालिका में 54 हजार रुपये जमा कराए गए हैं।

औली | शाही शादी के बाद अब तक निकला 188 क्विंटल कूड़ा, निस्तारण के लिए गुप्ता बंधुओं ने जमा कराए इतने पैसे

आपको बता दें कि औली में गुप्ता बंधुओं के दो बेटों का शादी समारोह 18 से 22 जून तक आयोजित किया गया था। रविवार को गुप्ता बंधुओं के साथ ही देश-विदेश के मेहमान हेलीकॉप्टर से लौट गए। औली में टेंट कॉलोनी, शादी मंडप, स्वागत कक्ष, रसोई घर और स्टेज सेट उखाड़ने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।

200 करोड़ की शाही शादी। औली को दुल्हन की तरह सजाया गया, यहां देखिए भव्य तस्वीरें

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost         

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

औली | ‘बर्फ का सागर’ देखना है तो चले आइए

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे