घर में मिला 19 फीट का कोबरा, जानिए फिर ऐसा क्या हुआ

  1. Home
  2. Country

घर में मिला 19 फीट का कोबरा, जानिए फिर ऐसा क्या हुआ

मयूरभंज (उत्तराखंड पोस्ट) आमतौर पर कोई भी सांप अगर घर में दिख जाएं तो इंसान के होश उड़ा देते हैं। ओडिशा के मयूरभंज जिले में जंगल के पास ही रहने वाले एक शख्स के घर में छोटा-मोटा नहीं बल्कि 19 फीट का कोबरा मिला, जिसे देखते ही उसके होश उड़ गए। यह कोबरा इतना बड़ा


मयूरभंज (उत्तराखंड पोस्ट) आमतौर पर कोई भी सांप अगर घर में दिख जाएं तो इंसान के होश उड़ा देते हैं। ओडिशा के मयूरभंज जिले में जंगल के पास ही रहने वाले एक शख्स के घर में छोटा-मोटा नहीं बल्कि 19 फीट का कोबरा मिला, जिसे देखते ही उसके होश उड़ गए। यह कोबरा इतना बड़ा और खतरनाक था कि उसे पकड़ने में रेस्क्यू टीम के भी पसीने छूट गए।

जानकारी के मुताबिक  बालीपाल गांव के रहने वाले रूहिया सिंह अपने घर के अंदर बेड पर आराम से सो रहे थे। इसी बीच उन्हें बेड के नीचे कोने में एक छिपा हुआ सांप दिखाई दिया। पहले तो उन्हें लगा कि वो कोई छोटा-मोटा सांप होगा, लेकिन जब उन्होंने झुककर देखा तो उनके होश ही उड़ गए। वो एक 19 फीट लंबा कोबरा था। वह तुरंत घर के बाहर भागे और लोगों को मदद मांगने लगे। इसके बाद लोगों ने भी घर में जाकर देखा तो वो भी देखकर दंग रह गए।

हालांकि बाद में गांववालों ने इसके लिए वन विभाग से मदद मांगी, जिसके बाद एक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम के एक सदस्य ने बताया कि इतने बड़े कोबरे को पकड़ ही नहीं पा रहे थे। ऐसे में गांववालों ने फैसला किया कि उसे मार दिया जाए लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया गया और 19 फीट लंबे उस कोबरे को सिम्पीपाल नेशनल पार्क में ले जाकर छोड़ दिया गया।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

 Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे