भारतीय सेना के 19 जवानों की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Udhamsinghnagar

भारतीय सेना के 19 जवानों की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

भारतीय सेना के 19 जवानों की हालत खाना खाने के बाद बिगड़ गई, सभी जवानों को उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के खटीमा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार 2/ 11/ एस आर अल्फा कंपनी के 150 गोरखा रेजीमेंट के जवान चंपावत जनपद के बनबसा आर्मी कैंप ट्रेनिंग के


भारतीय सेना के 19 जवानों की हालत खाना खाने के बाद बिगड़ गई, सभी जवानों को उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के खटीमा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार 2/ 11/ एस आर अल्फा कंपनी के 150 गोरखा रेजीमेंट के जवान चंपावत जनपद के बनबसा आर्मी कैंप ट्रेनिंग के लिए सुबह लखनऊ से चले थे।

सेना के जवान अपने साथ लंच पैक करके निकले थे, पीलीभीत पहुंचकर सभी जवानों ने खाना खाया। जिसके बाद 19 जवानों को उल्टी के साथ पेट दर्द की शिकायत होने लगी। जिस पर इन्हें खटीमा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक इसे फूड प्वाइजनिंग का मामला बता रहे हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे