टिहरी | शादी से लौट रहा बोलेरो वाहन खाई में गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Tehri-Garhwal

टिहरी | शादी से लौट रहा बोलेरो वाहन खाई में गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

टिहरी (उत्तराखंड पोस्ट) बीते सोमवार को उत्तराखंड के टिहरी के सुवाखोली थत्यूड़ मोटर मार्ग पर शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें बुलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद 2 घंटे चले रेस्क्यू के बाद घटनास्थल


टिहरी | शादी से लौट रहा बोलेरो वाहन खाई में गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

टिहरी (उत्तराखंड पोस्ट) बीते सोमवार को उत्तराखंड के टिहरी के सुवाखोली थत्यूड़ मोटर मार्ग पर शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें बुलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद 2 घंटे चले रेस्क्यू के बाद घटनास्थल पर अधिक अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू बीच में रोक दिया गया। पुलिस ने बताया कि सुबह एक बार फिर सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि वाहन में दो ही लोग सवार थे।

टिहरी | शादी से लौट रहा बोलेरो वाहन खाई में गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

बताया गया कि वाहन में 2 लोग सवार थे। जो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक मसूरी शादी में आए हुए थे जो वापस मसूरी से थत्यूड़ जा रहे थे।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे