2017 में सितारगंज सीट से ही लड़ूंगा विधानसभा चुनाव : विजय बहुगुणा

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Udhamsinghnagar

2017 में सितारगंज सीट से ही लड़ूंगा विधानसभा चुनाव : विजय बहुगुणा

कांग्रेस नेता एंव पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने दावा किया कि 2017 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से कांग्रेस को ही जीत मिलेगा और उत्तराखंड में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। ऊधम सिंह नगर के सितारगंज पहुंचे विजय बहुगुणा ने कहा कि अगर कांग्रेस हाईकमान उन्हे वर्ष 2017 में विधान सभा चुनाव


कांग्रेस नेता एंव पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने दावा किया कि 2017 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से कांग्रेस को ही जीत मिलेगा और उत्तराखंड में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। ऊधम सिंह नगर के सितारगंज पहुंचे विजय बहुगुणा ने कहा कि अगर कांग्रेस हाईकमान उन्हे वर्ष 2017 में विधान सभा चुनाव लड़ने को कहता है, तो वो सिर्फ सितारगंज सीट से ही विधानसभा का चुनाव लड़ेगे। गौरतलब है कि पूर्व सीएम बहुगुणा सितारगंज सीट से कांग्रेस के विधायक हैं। 2012 में प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद बहुगुणा ने सितारगंज सीट से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। हालांकि 2 साल बाद कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाकर हरीश रावत को प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया था। 2017 का विधानभा चुनाव नजदीक हैं तो एक बार फिर से विजय बहुगुणा सक्रिय हो गए हैं और विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे