वीडियो | शिक्षिका प्रकरण पर प्रकाश पंत ने किया मुख्यमंत्री का बचाव

  1. Home
  2. Dehradun

वीडियो | शिक्षिका प्रकरण पर प्रकाश पंत ने किया मुख्यमंत्री का बचाव

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) उत्तराखंड में शिक्षिका उत्तरा पंत बहुगुणा प्रकरण होने के बाद से सियासी घमासान मचा हुआ है इस मामले पर वित्त मंत्री प्रकाश पंत सीएम का बचाव करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि जनता दरबार में महिला का व्यवहार बेहद अशोभनीय था। प्रकाश पंत ने कहा कि वर्तमान में ट्रांसफर के कानून बना


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) उत्तराखंड में शिक्षिका उत्तरा पंत बहुगुणा प्रकरण होने के बाद से सियासी घमासान मचा हुआ है इस मामले पर वित्त मंत्री प्रकाश पंत सीएम का बचाव करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि जनता दरबार में महिला का व्यवहार बेहद अशोभनीय था।

प्रकाश पंत ने कहा कि वर्तमान में ट्रांसफर के कानून बना हुआ है जिसके आधार पर ही ट्रांसफर किया जाता है। ट्रांसफर कराने के लिए आप औपचारिक रूप से आवेदन कर सकते है, अगर नियम के मुताबिक ट्रांसफर हो सकता है तो जरूर किया जाएगा। हालांकि मुख्यमंत्री के पास ट्रांसफस करने का विशेष अधिकार होता है।

पंत ने कहा कि महिला मुख्यमंत्री से आवेदन कर सकती थी मगर उनका तरीका बेहद अशोभनीय था। साथ ही पंत ने कहा कि इस मामले पर राजनीति होना बेहद दुखद है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में गुरुवार शाम से ही एक शिक्षिका द्वारा सीएम के जनता दरबार में हंगामा करने की खबर पर सियासी घमासान मचा हुआ है। गुरुवार को शिक्षिका उत्तरा पंत बहुगुणा सीएम दरबार में ट्रांसफर की मांग लेकर पहुंचीं थीं। शिक्षिका को जब बोलने का मौका मिला तो उन्होंने अपनी मांग रखी। शिक्षिका ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के बीजेपी के नारे को लेकर भी सीएम के सामने तंज कस दिया। यहीं से सीएम रावत भड़क गए। दोनों के बीच तू तू-मैं मैं बढ़ता गया।

(उत्तराखंडपोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलोभी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे