Tiktok के बाद अब बैन होगा PUBG ! 275 और चीनी ऐप्स बैन कर सकती है सरकार

  1. Home
  2. Country

Tiktok के बाद अब बैन होगा PUBG ! 275 और चीनी ऐप्स बैन कर सकती है सरकार

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मोदी सरकार ने कुछ दिन पहले 59 चीनी ऐप बैन किया था, जिनमें tiktok, UCWeb और UC न्यूज़ भी थे। बड़ी खबर मिली है जिसके मुताबिक सरकार अब भारत में 59 चीनी ऐप्स बैन करने के बाद अब सरकार चीन की कुछ अन्य 275 ऐप्स पर बैन की तैयारी में है। खबर मिली है


Tiktok के बाद अब बैन होगा PUBG ! 275 और चीनी ऐप्स बैन कर सकती है सरकार

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मोदी सरकार ने कुछ दिन पहले 59 चीनी ऐप बैन किया था, जिनमें tiktok, UCWeb और UC न्यूज़ भी थे। बड़ी खबर मिली है जिसके मुताबिक सरकार अब भारत में 59 चीनी ऐप्स बैन करने के बाद अब सरकार चीन की कुछ अन्य 275 ऐप्स पर बैन की तैयारी में है।

खबर मिली है जिसके मुताबिक सरकार चेक कर रही है कि ये ऐप्स किसी भी तरह से नेशनल सिक्योरिटी और यूज़र प्राइवेसी के लिए खतरा तो नहीं बन रही हैं। बताया गया कि जिन कंपनियों का सर्वर चीन में है, उनपर पहले रोक लगाने की कोशिश की जा रही है।

बताया गया कि जिन 275 ऐप्स को सरकार बैन करने की तैयारी में है उसमें PUBG भी शामिल है।साथ ही इसमें Xiaomi की बनाई गई Zili ऐप, ई-कॉमर्स Alibaba की  Aliexpress ऐप, Resso ऐप और Bytedance की ULike ऐप शामिल है। हालांकि, अगर कोई खामी नहीं पाई जाती है तो कोई भी ऐप बैन नहीं होगा।

भारत सरकार अब ऐप्स के लिए नियम बना रही है, जिन पर सभी को खरा उतरना होगा, और अगर ऐसा नहीं होता है तो उन ऐप्स पर बैन होने का खतरा रहेगा।

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें–   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे