24 घंटे में कोरोना के 328 नए केस, 151 मरीज ठीक हुए, 50 ने गंवाई जान

  1. Home
  2. Country

24 घंटे में कोरोना के 328 नए केस, 151 मरीज ठीक हुए, 50 ने गंवाई जान

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) देश में कोरोना लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि कोरोना वायरस से अब तक 50 लोगों की मौत हुई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 328 नए केस सामने आए हैं, इस तरह देश में कोरोना के अब तक 1965 केस हैं,


24 घंटे में कोरोना के 328 नए केस, 151 मरीज ठीक हुए, 50 ने गंवाई जान

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) देश में कोरोना लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि कोरोना वायरस से अब तक 50 लोगों की मौत हुई है।

वहीं पिछले 24 घंटे में 328 नए केस सामने आए हैं, इस तरह देश में कोरोना के अब तक 1965 केस हैं, वहीं 151 मरीज इलाज के बाद ठीक हुए हैं। कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में 12 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने ये भी बताया कि देशभर में तलबीगी जमात से जुड़े 400 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। वहीं, 1804 लोगों को क्वारनटीन किया गया है।

लव अग्रवाल ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई अभी चल रही है। सभी को इसमें सहयोग की जरूरत है। सभी धर्म के लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करें। लॉकडाउन का राज्य सरकारें सख्ती से पालन कराएं।

कोरोना | उत्तराखंड में यहां मिले 40 जमाती, संपर्क में आए लोगों की तलाश जारी

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

कोरोना | मोदी ने की सभी मुख्यमंत्रियों से की बात, लॉकडाउन पर दिए ये निर्देश

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे