उत्तराखंड मे इस परियोजना के लिए मिलेंगे 3340 करोड, किसानों को होगा बड़ा फायदा

  1. Home
  2. Country

उत्तराखंड मे इस परियोजना के लिए मिलेंगे 3340 करोड, किसानों को होगा बड़ा फायदा

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री राधामोहन से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री के साथ उत्तराखंड में एकीकृत सहकारी विकास परियोजना पर विचार विमर्श किया।उन्होंने इस संबंध में राज्य का प्रस्ताव भी सौंपा। केन्द्रीय मंत्री ने उत्तराखंड के लिए एकीकृत सहकारी विकास परियोजना में


उत्तराखंड मे इस परियोजना के लिए मिलेंगे 3340 करोड, किसानों को होगा बड़ा फायदा

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री राधामोहन से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री के साथ उत्तराखंड में एकीकृत सहकारी विकास परियोजना पर विचार विमर्श किया।उन्होंने इस संबंध में राज्य का प्रस्ताव भी सौंपा।

केन्द्रीय मंत्री ने उत्तराखंड के लिए एकीकृत सहकारी विकास परियोजना में 3340 करोङ रूपए की स्वीकृति हेतु सैद्धांतिक सहमति दी। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री राधामोहन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एकीकृत सहकारी विकास परियोजना के क्रियान्वयन से उत्तराखंड में किसानों की आर्थिकी में सुधार आएगा।

उत्तराखंड मे इस परियोजना के लिए मिलेंगे 3340 करोड, किसानों को होगा बड़ा फायदा खेती, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन व कृषि से संबंधित अन्य गतिविधियों केमाध्यम से पलायन को रोकने में मदद मिलेगी।इस अवसर पर उत्तराखण्ड के सहकारिता राज्य मंत्री धन सिंह रावत, सचिव आर.मीनाक्षी सुन्दरम उपस्थित थे।

.Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे