लद्दाख | बर्फीले तूफान में 10 लोग दबे, 4 के शव बाहर निकाले गए

  1. Home
  2. Country

लद्दाख | बर्फीले तूफान में 10 लोग दबे, 4 के शव बाहर निकाले गए

लेह (उत्तराखंड पोस्ट) जम्मू कश्मीर में लद्दाख के खारदुंग ला क्षेत्र में एक ट्रक के शुक्रवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से उसमें सवार 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग लापता हैं। सीमा सड़क संगठन के एक अधिकारी ने बताया कि वाहन सुबह सात बजे हिमस्खलन की चपेट आया। ट्रक


लद्दाख | बर्फीले तूफान में 10 लोग दबे, 4 के शव बाहर निकाले गए

लेह  (उत्तराखंड पोस्ट) जम्मू कश्मीर में लद्दाख के खारदुंग ला क्षेत्र में एक ट्रक के शुक्रवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से उसमें सवार 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग लापता हैं।

सीमा सड़क संगठन के एक अधिकारी ने बताया कि वाहन सुबह सात बजे हिमस्खलन की चपेट आया। ट्रक में 10 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि बीआरओ ने बर्फ में लोगों के फंसे होने की आशंका के मद्देनजर अपने कर्मियों एवं मशीनरी को राहत कार्य में लगा दिया है।

लद्दाख | बर्फीले तूफान में 10 लोग दबे, 4 के शव बाहर निकाले गए

अब तक, 4 लोगों के शव बरामद हुए हैं और लापता लोगों की तलाश जारी है। शून्य से 15 डिग्री कम तापमान की वजह से ऑपरेशन में मुश्किलें आ रही हैं। इस तूफान में कुछ और गाड़ियों के फंसे होने की आशंका भी जताई जा रही है।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे