500 फीट गहरी खाई में गिरी बस, अब तक 44 लोगों की मौत, 31 से ज्यादा यात्री घायल

  1. Home
  2. Country

500 फीट गहरी खाई में गिरी बस, अब तक 44 लोगों की मौत, 31 से ज्यादा यात्री घायल

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) हिमाचल के कुल्लू के बंजार में बयोठ मोड़ पर गुरुवार दोपहर बाद चार बजे एक ओवरलोड निजी बस 500 फीट गहरी खाई में लुढ़कते हुए खड्ड में जा गिरी। हादसे में 44 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 31 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 39 लोगों की मौके पर


500 फीट गहरी खाई में गिरी बस, अब तक 44 लोगों की मौत, 31 से ज्यादा यात्री घायल

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) हिमाचल के कुल्लू के बंजार में बयोठ मोड़ पर गुरुवार दोपहर बाद चार बजे एक ओवरलोड निजी बस 500 फीट गहरी खाई में लुढ़कते हुए खड्ड में जा गिरी। हादसे में 44 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 31 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 39 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

बस के खाई में गिरने से परखच्चे उड़ गए। बस की छत अलग होकर पहाड़ी पर ही फंस गई, जबकि निचला हिस्सा खड्ड में जा पहुंचा। टायर भी अलग हो गए थे। 42 सीटर बस में 75 से ज्यादा लोग सवार थे। छत पर भी सवारियां बैठा रखी थीं।

500 फीट गहरी खाई में गिरी बस, अब तक 44 लोगों की मौत, 31 से ज्यादा यात्री घायल

हादसे के बाद घटनास्थल और आसपास चीख-पुकार मच गई। बस में करीब दो दर्जन स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी सवार थे। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नेरचौक मेडिकल कॉलेज मंडी और क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे