नैनीताल | बारिश ने बरपाया कहर, भरभराकर गिरा 5 मंजिला मकान, प्रदेश में दो दिन का अलर्ट

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

नैनीताल | बारिश ने बरपाया कहर, भरभराकर गिरा 5 मंजिला मकान, प्रदेश में दो दिन का अलर्ट

नैनीताल (उत्तराखंड पोस्ट) सरोवर नगरी नैनीताल में मौसम ने विकराल रूप दिखाते हुए लोगों में दहशत भर दी। मूसलाधार बारिश होनें से यहां 30 घंटो से बिजली गुल है और पानी भी नही आ रहा है। शनिवार को आए तूफान से 50 पेड़ों के गिरने की खबर मिली है। पेड़ो के गिरने से काफी क्षति


नैनीताल | बारिश ने बरपाया कहर, भरभराकर गिरा 5 मंजिला मकान, प्रदेश में दो दिन का अलर्ट

नैनीताल (उत्तराखंड पोस्ट) सरोवर नगरी नैनीताल में मौसम ने विकराल रूप दिखाते हुए लोगों में दहशत भर दी। मूसलाधार बारिश होनें से यहां 30 घंटो से बिजली गुल है और पानी भी नही आ रहा है।

शनिवार को आए तूफान से 50 पेड़ों के गिरने की खबर मिली है। पेड़ो के गिरने से काफी क्षति हुई है। वही मौसम के इस विकराल रूप को देखकर हर कोई डर गया। इस बीच एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें बारिश में हुए भूस्खलन से 5 मंजिला एक भवन ध्वस्त हो गया। गनीमत यह रही कि इस मकान में कोई नहीं था।

नैनीताल | बारिश ने बरपाया कहर, भरभराकर गिरा 5 मंजिला मकान, प्रदेश में दो दिन का अलर्ट

मौसम विभाग ने दो दिन प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 व 15 जुलाई को प्रदेश के 9 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

इन जिलों में नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, पौड़ी, चमोली, टिहरी, देहरादून और हरिद्वार जिले शामिल हैं। ऐसे में विशेषकर इन जिलों के लोगों को खास तौर पर सतर्क रहने की जरुरत है।

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे