अंतिम पग भरते ही भारतीय सेना का हिस्सा बने 565 अफसर

  1. Home
  2. Country

अंतिम पग भरते ही भारतीय सेना का हिस्सा बने 565 अफसर

देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में आज सुबह अंतिम पग भरते ही 565 नौजवान भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। इसके साथ ही 45 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए। दक्षिण पश्चिमी कमान के जीओसी इन सी लेफ्टिनेंट जनरल सरथ चंद ने परेड की सलामी ली। सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर मार्कर्स कॉल


देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में आज सुबह अंतिम पग भरते ही 565 नौजवान भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। इसके साथ ही 45 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए। दक्षिण पश्चिमी कमान के जीओसी इन सी लेफ्टिनेंट जनरल सरथ चंद ने परेड की सलामी ली। सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर मार्कर्स कॉल के साथ परेड का आगाज हुआ।

आसमान से पुष्प वर्षा | कैडेट्स ने शानदार मार्चपास्ट से दर्शक दीर्घा में बैठे हर शख्स को मंत्रमुग्ध कर दिया। इधर, युवा सैन्य अधिकारी अंतिम पग भर रहे थे, तो आसमान से हेलीकाप्टरों के जरिये उन पर पुष्प वर्षा हो रही थी।

स्वार्ड ऑफ ऑनर  | लेफ्टिनेंट जनरल सरथ चंद्र ने कैडेट्स को ओवरऑल बेस्ट परफोरमेंस व अन्य उत्कृष्ट सम्मान से नवाजा। उत्तराखंड के राजेन्द्र सिंह बिष्ट को स्वार्ड ऑफ ऑनर प्रदान की गई। अमन ढाका को स्वर्ण और एन दिनेश कुमार को रजत पदक मिला। राजेंद्र सिंह बिष्ट को कांस्य पदक प्रदान किया गया, जबकि अभिजीत चौधरी ने सिल्वर मेडल (टीजी) ने हासिल किया।

चौकी दोरजी सर्वश्रेष्ठ विदेशी कैडेट | भूटान के चौकी दोरजी सर्वश्रेष्ठ विदेशी कैडेट चुने गए। चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर इंफाल कंपनी को मिला।

चुनौतियों के लिए तैयार | लेफ्टिनेंट जनरल सरथ चंद्र ने परेड की सलामी लेने के बाद ने कहा कि नव सैन्य अधिकारी परम्परागत और गैर परम्परागत चुनौतियों के लिए तैयार रहें।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे