उत्तराखंड | भाजयुमो के सात पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, लगाए गंभीर आरोप

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

उत्तराखंड | भाजयुमो के सात पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, लगाए गंभीर आरोप

रामनगर (उत्तराखंड पोस्ट) नैनीताल जिले के रामनगर में नगर पालिका पद के लिए पार्टी उम्मीदवार रुचि गिर शर्मा की हार से क्षुब्ध होकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के सात पदाधिकारियों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वालों में नगर महामंत्री विनीत शर्मा, गणेश बुधोड़ी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमन मित्तल, नगर उपाध्यक्ष अमित मसीह,


रामनगर  (उत्तराखंड पोस्ट) नैनीताल जिले के रामनगर में नगर पालिका पद के लिए पार्टी उम्मीदवार रुचि गिर शर्मा की हार से क्षुब्ध होकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के सात पदाधिकारियों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है।

इस्तीफा देने वालों में नगर महामंत्री विनीत शर्मा, गणेश बुधोड़ी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमन मित्तल, नगर उपाध्यक्ष अमित मसीह, प्रेम मेहरा, दीपक फुलारा और नगर मंत्री मनोज पांडे शामिल हैं।

उनका कहना है कि नगर पालिका चुनाव में पालिकाध्यक्ष पद पर पार्टी की उम्मीदवार को हराने के लिए पार्टी के अंदर भितरघात हुआ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ पदाधिकारियों ने निर्दलीय उम्मीदवार के पक्ष में बैठकें कर पार्टी विरोधी काम किया। भाजपा नगर अध्यक्ष को भेजे अपने इस्तीफे में पदाधिकारियों ने भितरघातियों करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे