केदारनाथ में इस बार 7 हजार यात्रियों के ठहरने की रहेगी व्यवस्था

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Rudraprayag

केदारनाथ में इस बार 7 हजार यात्रियों के ठहरने की रहेगी व्यवस्था

चार धाम यात्रा में सबसे अहम माने जाने वाले केदारनाथ धाम में इस बार सात हजार यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। शनिवार को गढ़वाल के मंडलायुक्त विनोद शर्मा और रुद्रप्रयाग की जिलाधिकारी रंजना ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केदारनाथ में तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने उन्हें व्यवस्थाओं की


चार धाम यात्रा में सबसे अहम माने जाने वाले केदारनाथ धाम में इस बार सात हजार यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है।

शनिवार को गढ़वाल के मंडलायुक्त विनोद शर्मा और रुद्रप्रयाग की जिलाधिकारी रंजना ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केदारनाथ में तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने उन्हें व्यवस्थाओं की जानकारी दी और बताया कि प्रशासन का प्रयास है कि केदारनाथ में ज्यादा भीड़ जमा न हो, इसके लिए यात्रियों को एक दिन में दर्शन कर वापस जाने को प्रेरित किया जाएगा।

डीएम के अनुसार 15 अप्रैल तक पैदल मार्ग को आवाजाही के लिए दुरुस्त कर लिया जाएगा और पड़ावों में बुनियादी सुविधाएं बहाल करनी शुरू कर दी जाएंगी।

डीएम ने बताया कि मंदिर परिसर में जमा बर्फ पिघल चुकी है। इसके अलावा चार किलोमीटर दूर केदारनाथ के बेस कैंप लिनचोली से भी बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया जा रहा है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे