उत्तराखंड | आज से इन 12 जिलों की 7500 से ज्यादा ग्राम पंचायत हो जाएंगी प्रशासकों के हवाले, जानिए वजह

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | आज से इन 12 जिलों की 7500 से ज्यादा ग्राम पंचायत हो जाएंगी प्रशासकों के हवाले, जानिए वजह

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) आज से प्रदेश में बड़ा बदलाव होने जा रहा है और वह यह कि आज से हरिद्वार को छोड़कर बाकी 12 जिलों की ग्राम पंचायतों मे सोमवार से पूरी तरह से प्रशासक राज हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक करीब साढ़े सात हजार ग्राम पंचायतों पर आज से प्रशासक राज हो जाएगा। कहा


उत्तराखंड | आज से इन 12 जिलों की 7500 से ज्यादा ग्राम पंचायत हो जाएंगी प्रशासकों के हवाले, जानिए वजह

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) आज से प्रदेश में बड़ा बदलाव होने जा रहा है और वह यह कि आज से हरिद्वार को छोड़कर बाकी 12 जिलों की ग्राम पंचायतों मे सोमवार से पूरी तरह से प्रशासक राज हो जाएगा।

जानकारी के मुताबिक करीब साढ़े सात हजार ग्राम पंचायतों पर आज से प्रशासक राज हो जाएगा। कहा जा रहा है कि ग्राम पंचायतों के बाद बहुत जल्द क्षेत्र और जिला पंचायतों में भी यह स्थिति दिखाई देगी। आपको बता दें कि क्षेत्र और जिला पंचायतों का कार्यकाल अगस्त माह में समाप्त हो रहा हैं। वहां भी प्रशासकों को तैनात करने की तैयारी सरकार कर रही है।

प्रदेश में प्रशासकों की तैनाती पहले भी एक बार हो चुकी है। जब पंचायत चुनाव समय पर नहीं हो सके थे। राज्य गठन के बाद पंचायत चुनाव के लिए हर बार कई कई महीनों का इंतजार करना पड़ा है। इस बार भी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। हालांकि राज्य निर्वाचन आयोग ने अपने स्तर पर ज्यादातर काम पूरे कर लिए हैं। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया है। इसके अलावा, आयोग ने मतपत्र छपवाने की प्रक्रिया भी शुरू करा दी है।

उत्तराखंड | आज से इन 12 जिलों की 7500 से ज्यादा ग्राम पंचायत हो जाएंगी प्रशासकों के हवाले, जानिए वजह

जहां तक सरकार का सवाल है, उसके स्तर पर अभी पंचायतों का आरक्षण तय होना बाकी है। इन स्थितियों के बीच, सोमवार से 12 जिलों की सभी ग्राम पंचायतों में बतौर प्रशासक जिलाधिकारी काम संभाल लेंगे। हालांकि कई ग्राम पंचायतों में प्रशासकों ने एक दिन पहले भी चार्ज ले लिया है। इसकी वजह ये है कि 2014 में कई ग्राम पंचायत बोर्ड की पहली बैठक 13 जुलाई को हुई थी। इस हिसाब से उनका कार्यकाल रविवार को खत्म हो गया। ज्यादातर ग्राम पंचायत बोर्ड की बैठक 15 जुलाई को हुई थी। इस वजह से उनका पांच साल का कार्यकाल सोमवार को पूरा हो रहा है।

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे