बाजपुर में दो परिवारों को बंधक बनाकर 8 लाख की डकैती

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Udhamsinghnagar

बाजपुर में दो परिवारों को बंधक बनाकर 8 लाख की डकैती

ऊधम सिंह नगर के बाजपुर ग्राम नागदपुरी व सिंहली में दो अलग-अलग स्थानों पर हथियारों के बल पर परिजनों को बंधक बनाकर बदमाशों ने आठ लाख रुपये से भी अधिक की डकैती डाली है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 12 बजे ग्राम सिंहाली निवासी चंदन सिंह के


ऊधम सिंह नगर के बाजपुर ग्राम नागदपुरी व सिंहली में दो अलग-अलग स्थानों पर हथियारों के बल पर परिजनों को बंधक बनाकर बदमाशों ने आठ लाख रुपये से भी अधिक की डकैती डाली है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 12 बजे ग्राम सिंहाली निवासी चंदन सिंह के यहां छह बदमाश घुस आए। बदमाशों ने परिवार के लोगों को बंधक बनाया। बदमाश दो लाख के जेवर और चार हजार की नगदी लूट ले गए।

इसके बाद बदमाश ग्राम नागदपुरी निवासी दान सिंह के घर में घुस आए। बदमाश 45 हजार की नगदी और करीब तीन लाख रुपये के आभूषण तथा 50 लीटर मैंथा का तेल लूटकर फरार हो गए।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे