बड़ा हादसा | ट्रक-कार में जोरदार टक्कर, कार के परखच्चे उड़े, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

  1. Home
  2. Country

बड़ा हादसा | ट्रक-कार में जोरदार टक्कर, कार के परखच्चे उड़े, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

पुणे (उत्तराखंड पोस्ट) महाराष्ट्र के पुणे में शुक्रवार रात एक भयावह हादसा हुआ है जिसमें 9 लोगों की मौत की खबर है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात कदमवाक वस्ती गांव के नजदीक पुणे-सोलापुर हाइवे पर ट्रक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा होनें पर चीख-पुकार मच गयी। मौके पर 9 लोगों की मौत


पुणे (उत्तराखंड पोस्ट) महाराष्ट्र के पुणे में शुक्रवार रात एक भयावह हादसा हुआ है जिसमें 9 लोगों की मौत की खबर है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात कदमवाक वस्ती गांव के नजदीक पुणे-सोलापुर हाइवे पर ट्रक और कार की जोरदार टक्कर हो गई।

हादसा होनें पर चीख-पुकार मच गयी। मौके पर 9 लोगों की मौत हो गयी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अमला आनन-फानन में मौके पर पहुंचा। बताया गया कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग यावत गांव जा रहे थे।

टक्कर इतनी जबरदस्त थि कि गाड़ी से शवों को निकालने के लिए भी टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन में जुट गई है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश भी की जा रही है कि हादसे का प्रमुख कारण क्या था। हादसे के बाद पुलिस ट्रक से संबंधित जानकारी जुटा रही है और मृतकों के परिवारवालों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस शवों का पोस्टमॉर्टम कराने की तैयारी कर रही है।

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे