शादी से लौट रहे लोगों की गाड़ी को कैंटर ने टक्कर मारी, नौ लोगों की मौत, 20 घायल, घर में मचा कोहराम

  1. Home
  2. Country

शादी से लौट रहे लोगों की गाड़ी को कैंटर ने टक्कर मारी, नौ लोगों की मौत, 20 घायल, घर में मचा कोहराम

हापुड़ (उत्तराखंड पोस्ट) बीती देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें पिकअप में सवार शादी से गांव लौट रहे रहे लोगों को तेज रफ्तार कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी और 20 अन्य लोग घायल हो गए। बताया गया कि हादस में मरने वालों में


शादी से लौट रहे लोगों की गाड़ी को कैंटर ने टक्कर मारी, नौ लोगों की मौत, 20 घायल, घर में मचा कोहराम

हापुड़ (उत्तराखंड पोस्ट) बीती देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें पिकअप में सवार शादी से गांव लौट रहे रहे लोगों को तेज रफ्तार कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी और 20 अन्य लोग घायल हो गए। बताया गया कि हादस में मरने वालों में बच्चों की संख्या अधिक है।

जानकारी के मुताबिक यूपी के धौलाना क्षेत्र के सालेपुर कोटला निवासी मेहरबान की बेटी गुलफशा की रविवार को शादी थी। मेरठ जिले के नंगला गांव से बारात आई थी। उन्होंने बुलंदशहर रोड हापुड़ स्थित वंश गार्डन में समारोह आयोजित किया था। शादी में शामिल होने उनके गांव से परिवार के कई लोग आए थे। खाना खाकर देर रात करीब 11 बजे पिकअप वाहन में सवार होकर लोग गांव लौट रहे थे। बुलंदशहर रोड पर एक तेज रफ्तार कैंटर ने पिकअप में भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप दूर जाकर पलट गया। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर एएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया। धूमधाम से हुई शादी में लोग जश्न मना रहे थे कि इसी बीच हादसे की खबर पहुंच गई और शादी की खुशियां मातम में बदल गई। डीजे बंद करा दिया गया। शादी में शामिल लोग घायलों को देखने घटना स्थल और अस्पताल की ओर दौड़ पड़े।

शादी से लौट रहे लोगों की गाड़ी को कैंटर ने टक्कर मारी, नौ लोगों की मौत, 20 घायल, घर में मचा कोहराम

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे