सनसनीखेज | जंगल में मरे मिले 90 कुत्ते, बंधे थे मुंह और पैर, इलाके में मचा हडकंप

  1. Home
  2. Country

सनसनीखेज | जंगल में मरे मिले 90 कुत्ते, बंधे थे मुंह और पैर, इलाके में मचा हडकंप

मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से एक सनसनी मचा देने वाली खबर सामने आयी है। यहां जंगल में कम से कम 90 आवारा कुत्ते मरे पाए गए और उनके मुंह और पैर बांधे गए थे। उनके शवों के सड़ने पर बदबू फैलने पर लोगों को इसका पता चला। पुलिस के मुताबिक पूर्वी महाराष्ट्र


सनसनीखेज | जंगल में मरे मिले 90 कुत्ते, बंधे थे मुंह और पैर, इलाके में मचा हडकंप

मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से एक सनसनी मचा देने वाली खबर सामने आयी है। यहां जंगल में कम से कम 90 आवारा कुत्ते मरे पाए गए और उनके मुंह और पैर बांधे गए थे। उनके शवों के सड़ने पर बदबू फैलने पर लोगों को इसका पता चला।

पुलिस के मुताबिक पूर्वी महाराष्ट्र के इस जिले के वन्य क्षेत्र में गिरडा-सवालदाबरा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर बृहस्पतिवार को ये कुत्ते मरे पाए गए। बताया गया कि पांच स्थानों पर 100 से अधिक कुत्तों को फेंका गया था।

मामला सामने आने के बाद से इलाक में हडकंप मच गया। बताया गया कि ग्रामीणों ने ग्रामीण पुलिस अधिकारी पाटिल से संपर्क किया जिसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पुलिस एवं वन विभाग के अधिकारियों को कुछ कुत्ते जिंदा मिले, जिन्हें मुक्त कर दिया गया। एक वनरक्षक की शिकायत के आधार पर अवारा कुत्तों के अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रविवार को पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सनसनीखेज | जंगल में मरे मिले 90 कुत्ते, बंधे थे मुंह और पैर, इलाके में मचा हडकंप

कुत्तों की मौत की वजह जानने के लिए उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस को शक है कि शहर में अवारा कुत्तों को पकड़कर मार डाला गया और फिर उन्हें वन्यक्षेत्र में फेंक दिया गया। इस संबंध में कुत्ते पकड़ने वालों से पूछताछ की जा रही है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे