बागेश्वर से कुछ दिन पहले हल्‍द्वानी किराए में रहने आई महिला का घर के अन्दर मिला शव

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

बागेश्वर से कुछ दिन पहले हल्‍द्वानी किराए में रहने आई महिला का घर के अन्दर मिला शव

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) हल्द्वानी में बागेश्वर निवासी एक महिला का घर के अन्दर शव मिलने से हड़कमप मच गया ।सूचना मिलने के बाद मौके पर एसपी सिटी औऱ पुलिस अधिकारी पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक 20 वर्षीय खुशी ने पिछले महीने 30 जनवरी को हल्द्वानी में रामपुर रोड में गली


बागेश्वर से कुछ दिन पहले हल्‍द्वानी किराए में रहने आई महिला का घर के अन्दर मिला शव

हल्‍द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) हल्‍द्वानी में बागेश्वर निवासी एक महिला का घर के अन्दर शव मिलने से हड़कमप मच गया ।सूचना मिलने के बाद मौके पर एसपी सिटी औऱ पुलिस अधिकारी पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक 20 वर्षीय खुशी ने पिछले महीने 30 जनवरी को हल्द्वानी में रामपुर रोड में गली नंबर 5 में कमरा किराए पर लिया था। खुशी हल्द्वानी में सिलाई का काम सीखने के लिए आई थी।

बागेश्वर से कुछ दिन पहले हल्‍द्वानी किराए में रहने आई महिला का घर के अन्दर मिला शव
DEMO PIC

शुक्रवार को काफी देर तक खुशी कमरे से नहीं निकली तो पास के किरायेदारों ने मकान मालिक को सूचित किया। मकान मालिक ने कमरे का दरवाजा खोला तो खुशी बिस्तर पर उल्टा अचेत पड़ी थी। इससे घबराए मकान मालिक ने पुलिस को सूचित किया। लड़की की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है लेकिन पूरी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल पाएगी।

youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost 

 

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे