क्वारंटाइन में रह रहा युवक निर्वस्त्र होकर भागा, पड़ोस की महिला को दांत से काटा, मौत

  1. Home
  2. Country

क्वारंटाइन में रह रहा युवक निर्वस्त्र होकर भागा, पड़ोस की महिला को दांत से काटा, मौत

थेनी (उत्तराखंड पोस्ट) देश कोरोना वायरस की वजह से मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है । कोरोना के खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। इसी बीच तमिलनाडु के थेनी जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई


क्वारंटाइन में रह रहा युवक निर्वस्त्र होकर भागा, पड़ोस की महिला को दांत से काटा, मौत

थेनी (उत्तराखंड पोस्ट) देश कोरोना वायरस की वजह से मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है । कोरोना के खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। इसी बीच तमिलनाडु के थेनी जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है ।

यहां श्रीलंका से लौटे एक युवक ने शुक्रवार को पड़ोस की एक वृद्ध महिला को दांतों से काट डाला जिससे उसकी मौत हो गई। कोरोना वायरस के चलते पास के एक गांव स्थित अपने घर में पृथक रखा गया एक युवक निर्वस्त्र होकर बाहर भाग गया और पड़ोस में रहने वाली 80 वर्षीय एक महिला को बुरी तरह काट लिया, जिसकी महिला की मौत हो गई।

क्वारंटाइन में रह रहा युवक निर्वस्त्र होकर भागा, पड़ोस की महिला को दांत से काटा, मौतपुलिस ने शनिवार को बताया कि महिला को शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके गले पर चोट के निशान थे। शनिवार को उसकी मौत हो गई। युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।बता दें तमिलनाडु में शनिवार को दो और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 40 हो गई है। दोनों व्यक्ति हाल ही में विदेश से लौटे थे।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost           

 

 

 

 

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे