भाजपा-कांग्रेस दोनों ने उत्तराखंड की जनता को ठगा: आशुतोष

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

भाजपा-कांग्रेस दोनों ने उत्तराखंड की जनता को ठगा: आशुतोष

2017 में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की सभी 70 सीटों पर ताल ठोकने का ऐलान कर चुकी आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में चुनावी शंखनाद कर दिया है। रविवार को आम आदमी पार्टी नेता आशुतोष ने रूड़की में जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की कांग्रेस सरकार और मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी पर जमकर


भाजपा-कांग्रेस दोनों ने उत्तराखंड की जनता को ठगा: आशुतोष

भाजपा-कांग्रेस दोनों ने उत्तराखंड की जनता को ठगा: आशुतोष2017 में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की सभी 70 सीटों पर ताल ठोकने का ऐलान कर चुकी आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में चुनावी शंखनाद कर दिया है। रविवार को आम आदमी पार्टी नेता आशुतोष ने रूड़की में जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की कांग्रेस सरकार और मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साथा।

आशुतोष ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने उत्तराखंड को सिर्फ लूटने का ही काम किया है। उत्तराखंड की जनता दोनों पार्टियों के भ्रष्टाचार से त्रस्त है। महंगाई और करों के बोझ तले उत्तराखंड की जनता दबी जा रही है लेकिन सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है।

भाजपा-कांग्रेस दोनों ने उत्तराखंड की जनता को ठगा: आशुतोषआशुतोष ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस का विकल्प बनकर उभरेगी। आशुतोष ने दावा किया कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी मजबूती से खड़ी हो रही है। जल्द राज्य में पार्टी के पास युवाओं की इतनी बड़ी फौज होगी कि हर बूथ पर आम आदमी पार्टी मजबूत स्थिति में होगी। आशुतोष ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की जनता के बीच जाकर सत्ताधारी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कारनामों को पोल खोलेगी। साथ ही आशुतोष ने दावा किया कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी कांग्रेस और भाजपा का विकल्प बनेगी।

जनता को संबोधित करते हुए आशुतोष ने मोदी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। आशुतोष ने कहा कि मोदी सरकार के सत्ता में आते ही महंगाई बढ़ गई है। आशुतोष इस मौके पर दिल्ली की केजरीवाल सरकार की तारीफ नहीं भूले। आशुतोष ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने जो वादे दिल्ली की जनता से किए थे, उन्हें पूरा किया जा रहा है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे