भाजपा नेता ने दी जान से मारने की धमकी: आप नेता

  1. Home
  2. Uttarakhand

भाजपा नेता ने दी जान से मारने की धमकी: आप नेता

आम आदमी पार्टी नेता भास्कर चुग ने भाजपा नेता पर जान से मारने की धमकी देने का आऱोप लगाया है। साथ ही इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। आम आदमी पार्टी देहरादून जिला उपाध्यक्ष भास्कर चुग ने वरिष्ठ भाजपा नेता मुन्ना सिंह चौहान पर अपने समर्थकों के माध्यम से जान से


भाजपा नेता ने दी जान से मारने की धमकी: आप नेता

भाजपा नेता ने दी जान से मारने की धमकी: आप नेताआम आदमी पार्टी नेता भास्कर चुग ने भाजपा नेता पर जान से मारने की धमकी देने का आऱोप लगाया है। साथ ही इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। आम आदमी पार्टी देहरादून जिला उपाध्यक्ष भास्कर चुग ने वरिष्ठ भाजपा नेता मुन्ना सिंह चौहान पर अपने समर्थकों के माध्यम से जान से मारने की धमकी देने का संगीन आरोप लगाया है। चुग के अनुसार उन्होंने विकासनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने और भाजपा नेता मुन्ना सिंह चौहान को हराने की बात कही थी, जिसके बाद चौहान ने विकासनगर सभासद धर्मेन्द्र ठाकुर के माध्यम से फोन पर उन्हें धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। जिसकी शिकायत चुग ने 4 मार्च को पुलिस से की।

आप नेता अनूप नौटियाल ने इस मामले में पुलिस की तरफ से आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई ना होने पर हैरानी जतायी है। नौटियाल ने चुग को सुरक्षा मुहैया कराने के साथ ही तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही आप नेता नौटियाल ने कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की बढ़ती ताकत से भाजपा और कांग्रेस बुरी तरह से बौखला गए हैं और आप’ कार्यकर्ताओं को धमकाने जैसी हरकत पर उतर गए हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे