13 हजार करोड़ के पीएनबी घोटाले का आरोपी भगोड़ा नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार

  1. Home
  2. Country

13 हजार करोड़ के पीएनबी घोटाले का आरोपी भगोड़ा नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार

लंदन (उत्तराखंड पोस्ट) बुधवार को लंदन पुलिस ने नीरव मोदी को गिरफ्तार किया। करीब 13 महीने पहले 13 हजार करोड़ के पीएनबी स्कैम में भारतीय जांच एजेंसियों को नीरव मोदी की तलाश थी। इससे पहले सोमवार को ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने नीरव मोदी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया था। हालांकि पुलिस 25


13 हजार करोड़ के पीएनबी घोटाले का आरोपी भगोड़ा नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार

लंदन (उत्तराखंड पोस्ट) बुधवार को लंदन पुलिस ने नीरव मोदी को गिरफ्तार किया। करीब 13 महीने पहले 13 हजार करोड़ के पीएनबी स्‍कैम में भारतीय जांच एजेंसियों को नीरव मोदी की तलाश थी। इससे पहले सोमवार को ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने नीरव मोदी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया था। हालांकि पुलिस 25 मार्च तक नीरव मोदी को कोर्ट में पेश करेगी।

दरअसल बैंकों का 13 हजार करोड़ लेकर फरार नीरव मोदी पिछले दिनों लंदन की सड़कों पर अपना लुक बदलकर बेखौफ घूमता दिखा था जबकि उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुका है। इसके बाद ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लिया। हालांकि गिरफ्तारी के बाद नीरव मोदी के पास जमानत के लिए कोर्ट जाने का विकल्प है, कोर्ट से नीरव को सशर्त जमानत मिल सकती है।

13 हजार करोड़ के पीएनबी घोटाले का आरोपी भगोड़ा नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार

नीरव मोदी की गिरफ्तारी के बाद भारत सरकार ब्रिटेन से प्रत्‍यपर्ण का प्रयास करेगी। सूत्रों के मुताबिक अब भारत से सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम लंदन के लिए रवाना होगी। इस बीच नीरव मोदी मामले को लेकर CBI और ED की टीम लगातार UK अथॉरिटी और लंदन में मौजूद भारतीय हाई कमीशन के संपर्क में है।

हमारा youtube  चैनल Subscribe करें- http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे