नैनीताल | भारी बर्फबारी से जन जीवन प्रभावित, सामान्य करने में जुटे हैं अधिकारी-कर्मचारी

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

नैनीताल | भारी बर्फबारी से जन जीवन प्रभावित, सामान्य करने में जुटे हैं अधिकारी-कर्मचारी

नैनीताल (उत्तराखंड पोस्ट) विगत दिनों जिले के पर्वतीय ईलाकों में हुई बर्फबारी से जन जीवन प्रभावित हो गया था। जिलाधिकारी बंसल के निर्देशों के क्रम में विद्युत, लोनिवि, जल संस्थान के अधिकारी तत्परता के साथ विद्युत बहाली, बन्द सड़कों को खोलने का काम तथा पेयजल आपूर्ति दुरूस्त करने की दिशा में तत्परता से काम कर


नैनीताल | भारी बर्फबारी से जन जीवन प्रभावित, सामान्य करने में जुटे हैं अधिकारी-कर्मचारी

नैनीताल (उत्तराखंड पोस्ट) विगत दिनों जिले के पर्वतीय ईलाकों में हुई बर्फबारी से जन जीवन प्रभावित हो गया था। जिलाधिकारी बंसल के निर्देशों के क्रम में विद्युत, लोनिवि, जल संस्थान के अधिकारी तत्परता के साथ विद्युत बहाली, बन्द सड़कों को खोलने का काम तथा पेयजल आपूर्ति दुरूस्त करने की दिशा में तत्परता से काम कर रहे हैं। अधिकारियों की कड़ी मेहनत के बाद जन जीवन सामान्य होता जा रहा है।

जिलाधिकारी बंसल ने कहा है कि आपदा कंट्रोल रूम निरन्तर क्रियाशील है। किसी भी समस्या के लिए कन्ट्रोल रूम के टाॅल फ्री नम्बर 1077 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यातायात बहाली के लिए पुलिस व प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है।

नैनीताल | भारी बर्फबारी से जन जीवन प्रभावित, सामान्य करने में जुटे हैं अधिकारी-कर्मचारी

बंसल ने बताया कि बीते रोज मुक्तेश्वर, धानाचुली, ओखलकाण्डा, पतलोट आदि क्षेत्रों में भारी बर्फबारी से आंशिक रूप से बन्द हैं तथा कुछ स्थानों पर विद्युत बाधित है। उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सड़कों को खोलने व विद्युत बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर करें ताकि जन जीवन सामान्य हो सके और आवागमन सुचारू हो सके।

जानकारी देेते हुए अधिशासी अभियंता विद्युत मौहम्मद उस्मान ने बताया कि ज्योलीकोट, नैनीताल, भवाली, रामगढ़ क्षेत्रों मे विद्युत आपूर्ति सुचारू है परन्तु मुक्तेश्वर फीडर से 70 प्रतिशत विद्युत बहाल कर दी गयी है और तीस प्रतिशत विद्युत बहाली के लिए तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि पदमपुरी फीडर से मनाघेर तक विद्युत सप्लाई बहाल कर दी गयी है। ओखलकाण्डा फीडर से पतलोट तक सप्लाई  सुचारू कर दी गयी है, इसके आगे क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बहाली के लिए फाॅल्ट ढूॅढ लिया गया है, जल्द ही पतलोट के आगे की विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जायेगी।

उन्होंने बताया कि मुक्तेश्वर, धानाचुली, ओखलकाण्डा क्षेत्र में बर्फबारी के कारण आने-जाने व सामान ले जाने में दिक्कतें हो रहीं है। विद्युत विभाग के कर्मचारी पैदल क्षेत्र में जाकर कार्य कर रहें हैं।

अधिशासी अभियंता लोनिवि भवाली एबी काण्डपाल ने बताया है कि रामगढ़, ओखलकाण्डा, मुक्तेश्वर, खन्स्यू, पतलोट में काफी बर्फबारी होने के कारण मार्ग बन्द हैं। रात में पाला पड़ जाने के कारण बर्फ जम गयी है। बर्फ को गलाने के लिए नमक डाला जा रहा है। श्री काण्डपाल ने बताया कि नमक से बर्फ तेजी से गलती है और बर्फ हटाने में आसानी होती है। उन्होंने कहा कि लोनिवि की गैग, श्रमिक व अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं, प्रयास है कि सभी सड़कें यथाशीघ्र खुल जाये।

पेयजल आपूर्ति के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता जल सस्थान संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि पेयजल क्षेत्रों की अधिकांश लाईने भूमिगत होने के कारण पानी की आपूर्ति सामान्य है ।

उन्होंने बताया कि गागर पेयजल लाईने खुले में थीं, जिन्हें भूमिगत कर दिया गया है। भूमिगत पेयजल लाईनों में पानी के जमने की संभावना नहीं रहती है। उन्होंने बताया कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने की वजह से पेयजल की आपूर्ति बाधित हुई थी। लेकिन विद्युत आपूर्ति सुचारू होने से पेयजल की सप्लाई ठीक हो गयी है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे