उत्तराखंड | केंद्रीय विद्यालय में इस तारीख से होंगे एडमिशन, जानिए नियम व शर्तें

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | केंद्रीय विद्यालय में इस तारीख से होंगे एडमिशन, जानिए नियम व शर्तें

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) अगर आप अपने लाड़ले का दाखिला केंद्रीय विद्यालय में कराने का इंतजार कर रहे हैं तो आपके इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है। दरअसल केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा एक के दाखिलों के लिए एक मार्च से पंजीकरण होंगे। ध्यान रहे कि सभी केंद्रीय विद्यालयों में एक मार्च से 19 मार्च तक


उत्तराखंड | केंद्रीय विद्यालय में इस तारीख से होंगे एडमिशन, जानिए नियम व शर्तें

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) अगर आप अपने लाड़ले का दाखिला केंद्रीय विद्यालय में कराने का इंतजार कर रहे हैं तो आपके इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है।

दरअसल केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा एक के दाखिलों के लिए एक मार्च से पंजीकरण होंगे। ध्यान रहे कि सभी केंद्रीय विद्यालयों में एक मार्च से 19 मार्च तक ऑनलाइन पंजीकरण होंगे।

उपलब्ध सीटों के हिसाब से पहली सूची 26 मार्च को जारी कर दी जाएगी। दूसरी सूची नौ अप्रैल को जारी की जाएगी। तीसरी सूची 23 अप्रैल को जारी होगी। इसके बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं तो इसके लिए अलग से सूची जारी की जाएगी। देहरादून की बात करें तो राजधानी के 11 केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा एक की 1160 सीटों पर दाखिले होने हैं।

उत्तराखंड | केंद्रीय विद्यालय में इस तारीख से होंगे एडमिशन, जानिए नियम व शर्तें

आपको बता दें कि कक्षा एक में दाखिले के लिए बच्चे की आयु पांच से सात वर्ष तक होनी चाहिए। इसके लिए आयु के प्रमाण के रूप में जन्म प्रमाणपत्र, पते का प्रमाण सहित यदि अभिभावक किसी केंद्रीय, राज्य विभाग में कार्यरत है तो उसका भी प्रमाण देना होगा। ट्रांसफर के मामले की जानकारी भी विभाग के लेटर हेड पर देनी होगी।

ये हैं नियम

  • एक सीट पर ज्यादा दावेदार होने की सूरत में केंद्रीय विद्यालय के निकटतम दावेदार को वरीयता दी जाती है।
  • एक सीट पर एक से ज्यादा दावेदार होने पर उस अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी, जो कि प्रमाण पत्रों में दी गई जन्मतिथि के मुताबिक ज्यादा उम्र का होगा।
  • हर केंद्रीय विद्यालय में दो सीटें उन बच्चों के लिए आरक्षित रखी जाती हैं, जो कि अभिभावकों की इकलौती कन्या संतान हों। इसका लाभ लेने के लिए अभिभावकों को शपथपत्र देना होगा।

ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आपको http://kvadmissiononline2019.in/ पर लॉग इन करना होगा औऱ दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा।

Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे