मुनस्यारी में साहसिक खेलों का होगा आयोजन: रावत

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pithoragarh

मुनस्यारी में साहसिक खेलों का होगा आयोजन: रावत

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पिथौरागढ़ के नाचनी में एकदिवसीय नाचनी महोत्सव में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार महिलाओं के विकास, आजीविका के लिए महिला स्वंय सहायता समूहों के माध्यम से कार्य कर रही है। महिलाओं को दुग्ध उत्पादन, कृषि कार्य, एवं पारम्परिक फसलों धान, मड़वा, काला भट,


मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पिथौरागढ़ के नाचनी में एकदिवसीय नाचनी महोत्सव में शिरकत की।

मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार महिलाओं के विकास, आजीविका के लिए महिला स्वंय सहायता समूहों के माध्यम से कार्य कर रही है। महिलाओं को दुग्ध उत्पादन, कृषि कार्य, एवं पारम्परिक फसलों धान, मड़वा, काला भट, गडेरी, चैलाई, राम दाना आदि को बढ़ावा देने के लिए सरकार इसमें सहायता एवं अनुदान भी दे रही है।

उन्होंने कहा कि जो भी महिला स्वंय सहायता समूहों में सामूहिक रूप से कार्य करेंगी सरकार उन्हें पूर्ण मदद देगी। उन्होंने कहा महिला सशक्तिकरण राज्य की पहचान है, महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएॅ संचालित की गयी है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न लोगों को आर्थिक विकास हेतु अनेक प्रकार की पेंशन योजनाएॅ संचालित की गयी है। उन्होंने कहा कि राज्य की औसत आय एवं विकास की गति में बढ़ोतरी हुई है।
मुख्यमंत्री जी ने शिक्षा के क्षेत्र में इण्टर काॅलेज में तमाम रिक्त लैक्चरारों पदों, एलटी के पदों व प्रधानाचार्य की रिक्तियों में करीब 70 प्रतिशत रिक्त पूर्ण कर दिये गये है शेष रिक्त पड़े पदों को भी शीघ्र भर लिया जायेगा।

उन्होंने मुनस्यारी में पर्यटन, साहसिक खेलों आदि का आयोजन कर पर्यटन को बढ़ावा दिये जाने की बात कही एवं उन्होंने कहा कि यहां की जनता ने मुझे 1980 से प्यार व स्नेह दिया है और आगे भी देते रहेंगे। मुख्यमंत्री जी द्वारा 1 लाख रू. की धनराशि एक दिवसीय नाचनी महोत्सव समिति को दिए जाने की भी घोषणा की।

उन्होंने ग्राम पंचायत हुपली में आदर्श विद्यालय और नाचनी में नाली निर्माण के लिए लो0नि0वि0 डीडीहाट को निर्देश दिए तथा सैरणाथी में खेल मैदान निर्माण की स्वीकृति, क्वीटी से सैमली सड़क निर्माण जल्द शुरू करने के भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के 6 तरक्की वाले राज्यों में उत्तराखण्ड भी शमिल है यह हमारे लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि 2012 से पूर्व प्रदेश में संचालित अनेक पेंशन योजनाऐं जो वृद्व, विधवा, विंकलांग आदि पेंशन कुल 1 लाख 8 हजार लाभार्थियों को दी जाती थी लेकिन इन्ही योजनाओं में अब बढ़ोतरी कर किसान पेंशन, डंगरियां पेशन आदि को जोड़कर अब यह संख्या 7 लाख, 13 हजार लाभार्थियों की दी जा रही है। इससे पूर्व उत्तराखण्ड वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी द्वारा आज नाचनी महोत्सव का उद्घाटन  किया गया।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे