राज्य में 12 और हैलीपैडों को हवाई सेवा से जोड़ा जाएगा: CM

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pithoragarh

राज्य में 12 और हैलीपैडों को हवाई सेवा से जोड़ा जाएगा: CM

जनपद पिथौरागढ़ अंतर्गत चण्डाक स्थान के हलपाटी पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा आज चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्व0 जगजीवन राम राजकीय मेडिकल काॅलेज पिथौरागढ़ का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मोस्टामानो में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में दूरस्थ क्षेत्रों


जनपद पिथौरागढ़ अंतर्गत चण्डाक स्थान के हलपाटी पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा आज चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्व0 जगजीवन राम राजकीय मेडिकल काॅलेज पिथौरागढ़ का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर मोस्टामानो में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा को बेहतर किये जाने हेतु अनेक कार्य किये गये है। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में स्वास्थ्य की सुविधाओं को बेहतर करने का कार्य राज्य सरकार द्वारा निरन्तर किया जा रहा है। जनपद में जहां एक ओर नर्सिंग काॅलेज की स्थापना की गयी है वही बेस अस्पताल निर्माण का कार्य प्रगति पर है सुविधाओं को आगे बढ़ाने हेतु जिला मुख्यालय के निकट चण्डाक मोस्टामानू में मेडिकल काॅलेज खोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाबू जगजीवन राम मेडिकल काॅलेज चण्डाक पिथौरागढ़ एवं बेस अस्पताल के निर्माण हेतु राज्य सरकार द्वारा 350 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। दोनों कार्य 2019 तक पूर्ण किये जाने का भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उक्त कार्य को तेजी से किये जाने हेतु कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को एक रैड मैप तैयार कर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि निश्चित रूप से सीमांत क्षेत्र को इसका भरपूर लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने चण्डाक के प्राकृतिक सौन्दर्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि देहरादून के मसूरी की तर्ज पर चण्डाक का विकास राज्य सरकार द्वारा किया जायेगा।

 अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरंग देश के गांवों को आंवलाघाट येाजना से भी जोड़ा जायेगा साथ ही नैनीसैनी में हवाई सेवा शुरू होने पर उन्होंने क्षेत्रीय विधायक मयूख महर की भी प्रशंसा की और कहा कि पहाड़ों के लिए यह एक ऐतिहासिक शुरूआत हुई है साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में 12 और हैलीपैड़ों को हवाई सेवा से जोड़ा जा रहा है साथ ही उन्होेंने कहा कि 6 माह के भीतर पिथौरागढ़ एवं चिन्यालीसौड़ सबसे कमाऊ हवाई सर्विस में होंगे। सरकार द्वारा 30 यात्री तक के विमान यहां से उड़ान भरेंगे।
अपने संबोधन में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनता से कहा कि सरकार द्वारा लगातार जनता के कल्याणार्थ योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। राज्य सरकार प्रदेश में विशेष रूप से महिलाओं के उत्थान हेतु अनेक कार्य कर रही है, प्रदेश सरकार द्वारा कन्या के जन्म से लेकर वृद्वावस्था तक अनेेक योजनाऐं संचालित कर योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में वर्तमान में कुल 1102 नयी सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। उत्तराखण्ड राज्य देश के सबसे तेजी से विकास में बढ़ रहे 6 राज्यों में शामिल है उन्होंने कहा कि राज्य की निरन्तर तरक्की हो रही है, यहां की प्रति व्यक्ति औसत आय बढ़ने के साथ ही सेवा, औद्योगिक एवं पर्यटन के क्षेत्र में निरन्तर तेजी से विकास हो रहा है साथ ही विद्युत 23 से 24 घण्टे उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि हमें सकारात्मक सोच के साथ प्रदेश को विकास के क्षेत्र में आगे ले जाना है। साथ ही कहा कि राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों तक सरकार द्वारा पाॅलीटेक्निक, डिग्री काॅलेजो एवं आई0टी0आई0 खोले जाने एवं अनेक विद्यालयों का उच्चीकरण भी किया गया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे