भट्ट ने किया आर्य का स्वागत, कहा- कांग्रेस में चल रहा है वन मैन शो

  1. Home
  2. Dehradun

भट्ट ने किया आर्य का स्वागत, कहा- कांग्रेस में चल रहा है वन मैन शो

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट् ने यशपाल आर्य, संजीप आर्य और केदार सिंह रावत के भाजपा में शामिल होने का स्वागत किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट् ने कहा कि यशपाल आर्य व अन्य नेताओं के भाजपा में शामिल होने का हम स्वागत करते है। उन्होंने कहा कि यशपाल आर्य प्रदेश् के कद्दावर नेता


भट्ट ने किया आर्य का स्वागत, कहा- कांग्रेस में चल रहा है वन मैन शो

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट् ने यशपाल आर्य, संजीप आर्य और केदार सिंह रावत के भाजपा में शामिल होने का स्वागत किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट् ने कहा कि यशपाल आर्य व अन्य नेताओं के भाजपा में शामिल होने का हम स्वागत करते है। उन्होंने कहा कि यशपाल आर्य प्रदेश् के कद्दावर नेता हैं और दलित वर्ग का एक बड़ा व्यक्तित्व है। आर्य प्रदेश् कांग्रेस के अध्यक्ष, विधान सभा अध्यक्ष व् मंत्री भी रहे हैं।

भट्ट ने किया आर्य का स्वागत, कहा- कांग्रेस में चल रहा है वन मैन शो

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व् अमित शाह के नेतृत्व व् नीतियों में विश्वास व्यक्त किया है और यह भी कहा है कि देश व् प्रदेश् में कांग्रेस पहले जैसी नहीं रही। इससे यह पुनः साफ़ हो गया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में राष्ट्र हित, विकास, सुरक्षा आदि के जो कार्य हो रहे है व भ्रष्टाचार के खिलाफ जो जंग लड़ी जा रही है उसमें सभी सकारात्मक सोच के लोग प्रधानमंत्री व भाजपा के साथ हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस व कांग्रेस सरकार में हरीश रावत का वन मैन शो चल रहा है। रावत के अहंकार और स्वार्थ के कारण कांग्रेस में स्वाभिमानी लोग घुटन महसूस करते हैं। इसी कारण बड़ी संख्या में नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। दूसरी और भाजपा में सबको सम्मान मिलता है।
भटट् ने कहा की आर्य व् अन्य के भाजपा में आने से कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका लगा है। इससे भाजपा को बड़ा लाभ मिलेगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे